{"_id":"67aba3a7d4eb4336f002e429","slug":"250-villages-lost-electricity-for-12-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1032-127405-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 250 गांवों की 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 250 गांवों की 12 घंटे गुल रही बिजली
Wed, 12 Feb 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कठगर से जुड़े 250 गांवों की बिजली मंगलवार को 12 घंटे तक गुल रही। इससे इन गांवों की करीब तीन लाख की आबादी दिनभर परेशान रही। लोगों को पेयजल व सिंचाई की समस्या से जूझना पड़ा। उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट से यह संकट पैदा हुआ। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लाइन में आए दिन फॉल्ट से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कठगर उपकेंद्र से तेरुखा, चौदहमील, कठगर फीडर निकले हैं। इन फीडरों से कठगर, सांडबरा, खागीपुर सड़वा, राजापुर, मनेहरू, हींगामऊ, घोरवारा, चौदहमील समेत 250 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। सुबह करीब पांच बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से इन गांवों की बिजली गुल हो गई।
उपभोक्ता प्रमोद कुमार यादव, रामू, एडवोकेट रामराज, रामचंद्र, विजय बाजपेयी, आशोक तिवारी ने बताया कि सुबह-सुबह बिजली कटने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, किसान गेहूं की सिंचाई नहीं कर पाए। घरों में लगे इनवर्टर भी बंद हो गए। लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पाए। शाम पांच बजे बिजली आने पर राहत मिली।
विज्ञापन
जेई को हटाने की मांग
उपभोक्ता रामकुमार, शिवदयाल, अतुल, मनोज, अशोक ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर तैनात जेई उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाते। आए दिन लाइनों में फॉल्ट से बिजली बंद रहती है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भरोसे बिजली व्यवस्था चल रही है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जेई को नहीं हटाया गया तो उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
फाॅल्ट से बिजली आपूर्ति ठप होने की जानकारी मिली है। कर्मचारियों की मनमानी को लेकर कई मौखिक शिकायतें मिली हैं। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय
डंपर की टक्कर से खंभे टूटे, बिजली ठप
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के रणमऊ गांव में मंगलवार दोपहर डंपर की टक्कर से बिजली के दो खंभे टूट गए। इससे 50 घरों की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि टोल बचाने के चक्कर में ट्रक व बड़े वाहन ऐहार टोल प्लाजा के पहले से रणमऊ गांव के रास्ते से निकलते हैं। मंगलवार दोपहर मौरंग लदा डंपर गांव से होकर गुजर रहा था।
उसकी टक्कर से दो बिजली के पोल टूट गए। मामले में बरस उपकेंद्र के अवर अभियंता संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। जेई ने बताया कि टूटे खंभे हटवाकर नए पोल लगवाए जा रहे हैं। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
शिविर में समस्याओं का निस्तारण
गदागंज। विद्युत उपकेंद्र गदागंज में मंगलवार को उपखंड अधिकारी संजय कौशल वा अवर अभियंता नितेश दुबे की मौजूदगी में शिविर लगाया गया। इसमें 20 उपभोक्ताओं के बिजली बिल संशोधित किए गए। धमधमा गांव निवासी मोहम्मद अमीन का तीन महीने बिल 17 हजार बना दिया गया था, जिसे संशोधित किया गया। इसी गांव के इदरीश ने मीटर बदलने की मांग की। पूरे रम्मा मजरे गोविंदपुर माधव के रहने वाले वेदराम ने मीटर खराब होने की शिकायत की।