फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 thousand recruitments will be done in education department in Uttar Pradesh.

शिक्षा विभाग की सूरत बदलने के लिए 25 हजार भर्तियां करेगी योगी सरकार, दिया भारी-भरकम बजट

Wed, 19 Feb 2020 06:24 PM IST
ishwar ashish सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Feb 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
25 thousand recruitments will be done in education department in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

योगी सरकार ने बजट में शिक्षा के लिए 71,705 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। उच्च शिक्षा के लिए सहारनपुर, आजमगढ़ और अलीगढ़ में नए विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में बड़े पैमाने पर शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की भर्तियों के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने बजट में आयोग के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया है। आयोग पहले साल आगामी वित्तीय वर्ष में 25 हजार से अधिक नई भर्तियां करेगा। आयोग के जरिए परिषदीय विद्यालयों, परिषदीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेज और उच्च शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की भर्तियां की जाएगी। आयोग में एक अध्यक्ष और आठ सदस्य मनोनीत करने का प्रावधान है। अप्रैल से नए शिक्षा सेवा चयन आयोग का विधिवत गठन होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नया सैनिक स्कूल खुलेगा

बच्चों को रक्षा सेवाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में एक नया सैनिक स्कूल स्थापित किया जाएगा। बजट में इसके लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

गोरखपुर, वाराणसी, चंदौली या जौनपुर में से जहां भी सबसे उपयुक्त जमीन मिलेगी, वहीं स्कूल खुलेगा। प्रदेश में अभी राजधानी लखनऊ में सैनिक स्कूल है। मैनपुरी और अमेठी में सैनिक स्कूल निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

राज्य विश्वविद्यालयों के लिए खास

प्रदेश सरकार ने पश्चिमी यूपी के सहारनपुर जिले में राज्य विश्वविद्यालय के लिए 20 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया है। आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय के लिए भी 20 करोड़ और अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 70 करोड़ के बजट का प्रावधान है।

वहीं, समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के लिए 55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह बजट में वनटांगिया गांवों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना के लिए 3.89 करोड़ रुपये रखे गए है।

सेवानिवृत्त शिक्षकों की मानदेय पर होगी नियुक्ति

परिषदीय स्कूलों और परिषदीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के 1 करोड़ 90 लाख विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और कार्यपुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को जल्द ही 10 हजार 768 सहायक अध्यापक और 3 हजार 794 प्रवक्ता मिलेंगे। राज्य विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के रिक्त पदों पर चयन जल्द किया जाएगा। राज्य विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed