फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 injured in an accident in Raebareli.

यूपी के लिए हादसों का दिन, बड़ी दुर्घटना में 25 घायल

Sat, 02 Jan 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतांव (रायबरेली)।
ब्यूरो/अमर उजाला, सतांव (रायबरेली)। Updated Sat, 02 Jan 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
25 injured in an accident in Raebareli.

रायबरेली के सतांव के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खड़े घने कोहरे में खड़े ट्रक से फतेहपुर डिपो की अनुबंधित बस भिड़ गई। हादसे में चालक समेत 25 यात्री घायल हो गए। बस चालक स्टेयरिंग के पास फंस गया। पुलिस ने उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन


घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बाद में उन्हें दूसरे वाहन से गतंव्य स्थान के लिए भेजा गया। घायल यात्रियों ने प्राइवेट डॉक्टरों के यहां इलाज कराया।
विज्ञापन


फतेहपुर डिपो की अनुबंधित बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर फतेहपुर जा रही थी। इस पर करीब 50 यात्री सवार थे। यात्रियों के अनुसार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में कोहरा इतना अधिक था कि कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सई नदी स्थित अघौरा घाट के पास पहले से ही एक ट्रक बांदा-बहराइच राजमार्ग के किनारे खड़ा था। बस की रफ्तार भी अधिक थी। तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से जा टकराई।

ये हुए दुर्घटना में घायल

25 injured in an accident in Raebareli.

घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में चालक समेत 25 यात्रियो को चोटें आई। बस चालक अरविंद (40) निवासी मलवां फतेहपुर स्टेयरिंग में फंस गया था।

पुलिस ने मशक्कत करके उसे बाहर से निकाला। यात्री संकल्प (30), संतोष (20), अर्जुन यादव (19) निवासी माकमपुर फतेहपुर, अशोक कुमार (40), बबलू सिंह (34), घनश्याम साहू (45) निवासी सिंधाऊ फतेहपुर, रामसिंह (36), सतेंद्रनाथ गुप्ता (40), अर्चना गुप्ता (42) निवासी सिहानी हरदोई और संतराम (50) निवासी भूपखेड़ा जिला उन्नाव को अधिक चोटें आईं। जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई।

घायलों का प्राइवेट डॉक्टरों के यहां इलाज कराया गया। इसके बाद यात्री दूसरे वाहनों से गतंव्य स्थान को चले गए। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि खड़े ट्रक से फतेहपुर डिपो की बस टकराई थी।

यात्रियों को चोटें आई थी। इस मामले कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रोडवेज बस स्टेशन अधीक्षक अशोक त्रिपाठी ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed