फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 crore worth of business per day entangled in the web of electric wires

Lucknow News: बिजली के तारों के मकड़जाल में उलझा रोज 25 करोड़ का व्यापार

Mon, 06 Oct 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
25 crore worth of business per day entangled in the web of electric wires
अमीनाबाद में जर्जर तारों के मकड़जाल के जरिये दुकान और शोरूम में होती है बिजली की आपूर्ति।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


लखनऊ। अमीनाबाद के 18,500 उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था सुधारने के नाम पर पावर कॉर्पोरेशन पिछले एक साल में करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। इसके बावजूद बाजार की सड़कों पर फैला तारों का मकड़जाल जस का तस बना हुआ है। इस अव्यवस्था में रोजाना करीब 25 करोड़ रुपये के कारोबार वाला बाजार उलझा पड़ा है, जो रोजाना आने वाले 30 से 35 हजार ग्राहकों पर टिका है।

छोटे-बड़े व्यापारियों और शोरूम संचालकों का कहना है कि बिजली विभाग के अफसर शिकायतें तो सुनते हैं, लेकिन समाधान पर अमल नहीं करते। अमीनाबाद व्यापार संगठन के संयोजक केदारनाथ बाजपेई के मुताबिक, साल में मुश्किल से चार महीने ही ठीक से व्यापार हो पाता है। बाकी आठ महीने बिजली की अनियमितता और कटौती से व्यापारी परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में जब व्यापार का वक्त है, तब बिजली विभाग नौटंकी कर रहा है।
विज्ञापन


--

बाजार गुलजार, लेकिन बिजली गुल

संगठन के संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि व्यापारी सुबह 9 बजे से दुकानें खोलते हैं, लेकिन जैसे ही दोपहर में भीड़ बढ़ती है, बिजली चली जाती है। इससे न ग्राहक के बिल बन पाते हैं, न माल की वैराइटी दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

ऊर्जा मंत्री खुद करें रजांच

व्यापारियों की शिकायत है कि उपकेंद्र, एसडीओ और जेई के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता। मजबूरन उन्हें बिजली बंद होने की जानकारी के लिए उपकेंद्र तक जाना पड़ता है। व्यापारियों ने मांग की कि ऊर्जा मंत्री और उच्च अधिकारी खुद रैंडम कॉल कर जांच करें कि फील्ड स्टाफ उपभोक्ता की कॉल रिसीव करता भी है या नहीं।

--

अमीनाबाद के प्रमुख बाजार

बर्तन बाजार, बुक मार्केट, फुटवेयर मार्केट, गड़बड़झाला, गुईन रोड, झंडेवाला पार्क, दिलदार मार्केट, नजीराबाद, प्रताप मार्केट, फतेहगंज, मेडिसिन मार्केट, मॉलवीगंज, मोहन मार्केट, मुमताज मार्केट, लक्ष्मी मार्केट, रामकृष्ण पार्क, स्वदेशी मार्केट, श्रीराम रोड और हनुमान मंदिर क्षेत्र शामिल हैं।


--

व्यापारियों की प्रमुख समस्याएं

- 2000 रुपये के बकाया पर भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

- अघोषित कटौती और तारों के मकड़जाल से बिजली बार-बार गुल हो रही।

- कटे-पिटे तारों में दिनभर स्पार्किंग, आग लगने का खतरा।

- उगाही के लिए कुछ कर्मचारियों पर मनमानी से बिजली बंद करने के आरोप।

(स्रोत : अमीनाबाद व्यापार संगठन के संयोजक सैयद मुमताज आलम)

--------



बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सुधार कार्य जारी

अमीनाबाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई व्यवधान न रहे। हालांकि, आपात स्थिति में कुछ जरूरी कार्यों के चलते बाजारों की बिजली बंद करनी पड़ती है। अब यह सुधार कार्य साप्ताहिक बंदी के दिन कराने का निर्णय लिया गया है।

- सुशील कुमार, अधिशासी अभियंता, अमीनाबाद खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed