फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 IAS and 4 PCS transferred.

यूपी: 24 आईएएस व चार पीसीएस अफसरों के हुए तबादले

Tue, 26 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
24 IAS and 4 PCS transferred.
demo pic

यूपी सरकार ने प्रमुख सचिव कृषि के पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजनीश गुप्ता और सचिवालय प्रशासन (एसएडी) के प्रमुख सचिव के पद पर एनएस रवि की तैनाती करने के साथ ही 24 आईएएस व चार पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा शासन ने गोरखपुर के मंडलायुक्त व बुलंदशहर की डीएम को हटा दिया है। दोनों पदों पर नए अफसरों की तैनाती कर दी गई है।

बताते चलें, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व प्रमुख सचिव कृषि प्रदीप भटनागर को पिछले दिनों कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई थी। तभी से प्रमुख सचिव कृषि का पद खाली था।
विज्ञापन


अब प्रमुख सचिव पशुधन रजनीश गुप्ता को प्रमुख सचिव कृषि के पद पर तैनाती दी गई है। सूबे के चार मंडलों में काफी समय से मंडलायुक्त का पद खाली चल रहा था। वीवीआईपी मंडल आजमगढ़ के मंडलायुक्त के पद पर ढाई महीने के भीतर तीसरे अफसर की तैनाती की गई है। 16 मई को आरपी गोस्वामी का तबादला यहां से किया गया था। इसके बाद सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्र को तैनाती दी गई। कुछ दिन बाद मिश्र का तबादला निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें पहले यहां दी गई थी तैनाती

24 IAS and 4 PCS transferred.

21 जुलाई को आयुक्त उद्योग नीना शर्मा का तबादला आजमगढ़ के मंडलायुक्त पद पर किया गया था। चार दिन बाद ही नीना का तबादला निरस्त कर उन्हें पूर्व के पद पर बने रहने को कहा गया है। अब आजमगढ़ के नए मंडलायुक्त के पद पर संस्कृति विभाग की सचिव नीलम अहलावत को तैनाती दी गई है।

इसके अलावा मथुरा में जवाहरबाग कांड के बाद 16 जून को अलीगढ़ के मंडलायुक्त चंद्रकांत का तबादला आगरा के मंडलायुक्त पद पर कर दिया गया था। तब से वहां यह पद खाली था। शासन ने अब वहां नए मंडलायुक्त की तैनाती की है।

सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुभाष चंद्र शर्मा को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। बस्ती के मंडलायुक्त प्रवीन कुमार सिंह पिछले महीने रिटायर हो चुके हैं। शासन ने राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) डॉ. पीवी जगनमोहन को बस्ती का मंडलायुक्त बनाया है। वहीं, पी. गुरु प्रसाद को गोरखपुर के मंडलायुक्त पद से हटा दिया गया है। उन्हें नई तैनाती नहीं दी गई है।

राहत आयुक्त अनिल कुमार तृतीय को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। मुरादाबाद मंडल में अभी किसी की तैनाती नहीं की जा सकी है। बुलंदशहर की डीएम शुभ्रा सक्सेना को हटाकर विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। विशेष सचिव सिंचाई व जल संसाधन आंजनेय कुमार सिंह बुलंदशहर के नए डीएम बनाए गए हैं।

ये बनाए गए नए राहत आयुक्त

24 IAS and 4 PCS transferred.

शासन ने नए राहत आयुक्त की जिम्मेदारी भी सचिव राजस्व दिनेश कुमार सिंह को सौंप दी है। वे पहले भी यह जिम्मेदारी कार्यवाहक के तौर पर संभाल चुके हैं।

इसके अलावा विशेष सचिव पर्यावरण भवानी सिंह खगरौत को विशेष सचिव एपीसी शाखा था प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी शीतल वर्मा को विशेष सचिव वित्त बनाया गया है।

चार साल बाद रवि को शासन में मिली जगह
सचिवालय प्रशासन विभाग को अर्से बाद प्रमुख सचिव स्तर का अधिकारी मिला है। सपा सरकार आने के बाद से ही दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान जैसे शासन से बाहर वाले स्थान पर तैनात रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एनएस रवि को सचिवालय प्रशासन विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है।

रवि के सामने सचिवालय में विभागीय व सीधी भर्ती के कर्मियों की हाल में जारी की गई अनंतिम ज्येष्ठता सूची को अंतिम तौर पर निस्तारित करने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। विभागीय कर्मी अनंतिम सूची पर कड़ा विरोध जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed