फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 hours power supply to districts of west uttar pradesh.

पश्चिमी यूपी के 23 जिलों को आज से 24 घंटे बिजली, चुनाव के चलते शहर से लेकर गांव तक रहेंगे जगमग

Mon, 01 Apr 2019 02:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
24 hours power supply to districts of west uttar pradesh.
फाइल फोटो

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में सोमवार से शहरों से लेकर गांवों तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन ने चुनाव आयोग के निर्देश पर पहले चरण में इन जिलों में कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति का निर्देश जारी किया है। यहां शुरुआती तीन चरणों में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों का कहना है कि चुनावी कार्य के लिहाज से इन जिलों में कटौतीमुक्त आपूर्ति के आदेश जारी किए गए हैं। जिन जिलों में चुनाव संपन्न होते जाएंगे, उसके बाद अगले चरण के चुनाव वाले जिलों में कटौतीमुक्त आपूर्ति शुरू की जाएगी। पावर कॉर्पोरेशन की योजना चुनाव तक शहरों से लेकर गांवों तक को बिजली से जगमग रखने की है।
विज्ञापन


हालांकि योगी सरकार ने पहले से ही ग्रामीण क्षेत्रों में शाम छह से सुबह छह बजे तक बिजली कटौती न करने निर्देश दे रखा है। इसे लागू भी किया गया है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अभी 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शिड्यूल प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘चुनावी कार्य’ की वजह से 24 घंटे आपूर्ति के आदेश जारी किए गए हैं जिसका फायदा ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के 4600 से ज्यादा फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को चुनाव के दौरान भरपूर बिजली मिलेगी।

इन जिलों में आज से कटौतीमुक्त बिजली

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, शामली व गौतमबुद्धनगर।

मांग के साथ ही बढ़ने लगा दबाव
होली के बाद पारा चढ़ने से बिजली की मांग में इजाफा होने लगा है। अभियंताओं के मुताबिक बीते सप्ताह के दौरान ही प्रदेश में बिजली की मांग में 2500-3000 मेगावाट का इजाफा हुआ है। होली के आसपास बिजली की मांग 12000-13000 मेगावाट के आसपास थी, जो बढ़कर 16000 मेगावाट तक पहुंच गई है। नियंत्रण कक्ष के अभियंताओं का कहना है कि फिलहाल थोड़ी-बहुत अतिरिक्त बिजली का इंतजाम कर आपूर्ति का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed