फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 hours free treatment facility in apex trauma

Lucknow News: एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू

Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
24 hours free treatment facility in apex trauma
हादसों में जख्मी लोगों को एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा में पहले 24 घंटे तक निशुल्क उपचार देने की योजना शनिवार को शुरू हो गई। इसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल युवक के हाथ का सफल ऑपरेशन किया गया। इसके लिए उसके परिजनों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। इस योजना का यह पहला मामला है, जिसमें बड़ा ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन

युवक के हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर था। जल्द ऑपरेशन न होने पर उसका हाथ काटना पड़ सकता था। ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि मोहनलालगंज निवासी युवक राहुल सिंह ट्रक ड्राइवर है, शनिवार सुबह वह सड़क हादसे में जख्मी हो गया था। जांच करने पर पता चला कि उसकी कलाई में तीन जगह से फ्रैक्चर है। इसका तुरंत ऑपरेशन करना बेहद जरूरी है। ऐसा न होेने पर उसका हाथ खराब हो सकता था।
विज्ञापन

ऑर्थोपेडिक सर्जरी विभाग के डॉ. पुलक शर्मा ने मरीज का ऑपरेशन किया। चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में पहले 24 घंटे में सरकार के निर्देश पर निशुल्क चिकित्सा देने की शुरुआत की गई है। इसके तहत अति गंभीर मरीजों को भी इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed