फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   24 fake social media accounts in the name of SP chief's children

Lucknow: सपा मुखिया के बच्चों के नाम से 24 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर क्राइम के तहत दर्ज हुआ केस

Sat, 10 Feb 2024 02:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Feb 2024 02:16 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बच्चों के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। मामले में साइबर क्राइम की धारा में गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
24 fake social media accounts in the name of SP chief's children
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालसाजों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बच्चों के नाम पर 24 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना लिए। इतना ही नहीं इन एकाउंट से अफवाहों को पोस्ट किया गया। मामले में गौतमपल्ली थाने में साइबर क्राइम की धारा में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने बृहस्पतिवार को गौतमपल्ली थाने में साइबर क्राइम की धारा 66 सी के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस से की गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बच्चों की फोटो व उनके नाम का प्रयोग करते हुए कुछ लोगों ने फेसबुक पर 15 और एक्स पर नौ फर्जी आईडी बनाई हैं। इनका प्रयोग करते हुए झूठी बातें व अफवाह पोस्ट की गईं। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भ्रम पैदा हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भैंस चोरी का केस न लिखने पर पूरे थाने को किया था निलंबित; राजनीति को गांव की देहरी...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के 12वें भारत रत्न बने चौधरी साहब, मूर्ति को हां करने में मुलायम सिंह ने दो मिनट भी न लगाए


एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में साइबर क्राइम सेल की मदद ली जा रही है। साइबर जानकारों का कहना है कि शिकायत के चंद मिनट में ही फर्जी आईडी को बंद किया जा सकता है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर आईपी एड्रेस के जरिए फर्जी आईडी बनाने वालों को ट्रेस भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed