{"_id":"5c758b03bdec225fe96d8012","slug":"2300-american-dollars-theft-from-currency-exchange-company-by-foreign-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंसी एक्सचेंज कंपनी से विदेशी युवक-युवती ने 2300 अमेरिकी डॉलर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंसी एक्सचेंज कंपनी से विदेशी युवक-युवती ने 2300 अमेरिकी डॉलर उड़ाए
Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rupee Vs Dollar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज स्थित फॉरेन करेंसी एक्सचेंज करने वाली कंपनी थॉमस कुक से विदेशी युवक-युवती ने 100 अमेरिकी डॉलर के 23 नोट उड़ा दिए। कंपनी के प्रबंधक मुकुल अग्रवाल ने ठग युवक-युवती व उनके साथ आए एक बच्चे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। गायब अमेरिकी डॉलर की कीमत 163300 रुपये है। कंपनी के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से विदेशी ठगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि घटना शनिवार शाम साढ़े चार बजे की है। गांधी आश्रम के सामने प्रथम तल पर स्थित थॉमस कुक कंपनी के ऑफिस में पहुंचे विदेशी युवक, युवती ने 100 अमेरिकी डॉलर के बदले भारतीय करेंसी की मांग की। प्रबंधक का कहना है कि विदेशी युवक-युवती के साथ एक बच्चा भी था। उन्होंने विदेशी नागरिकों से उनकी आईडी के रूप में पासपोर्ट मांगा। ठगों ने पासपोर्ट पास में न होने की बात कही, जिस पर प्रबंधक ने डॉलर बदलने से इनकार कर दिया।
इस दौरान विदेशी युवक ने प्रबंधक के पास रखी अमेरिकी डॉलर की गड्डी देखकर उसके नकली होने की आशंका जताई। उसने जांच के लिए डॉलर मांगा, लेकिन प्रबंधक ने नहीं दिया। प्रबंधक का कहना है कि विदेशी युवक उनके हाथ से डॉलर की गड्डी लेकर कुछ दिखाने की कोशिश करने लगा। हालांकि, उन्होंने तत्काल ही उससे गड्डी वापस ले ली और कैश बॉक्स में रख दी। इस पर युवती-युवती और बच्चा वहां से चले गए। प्रबंधक को शक हुआ और उन्होंने गड्डी के डॉलर गिनना शुरू किया तो होश उड़ गए। गड्डी से 100 अमेरिकी डॉलर के 23 नोट कम थे।
विज्ञापन
प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने तत्काल ऑफिस से निकलकर विदेशी युवक-युवती और बच्चे की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने पूछने पर बताया कि विदेशी युवक-युवती काले रंग की एक बड़ी कार से आए थे। उन्होंने तुरंत ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तब विदेशी युवक-युवती गड्डी से डॉलर निकालते हुए नजर आ गए।