फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   23 vehicles seized, notice to owners of 83

Lucknow News: 23 वाहन सीज, 83 के मालिकों को नोटिस

Sun, 10 Dec 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
23 vehicles seized, notice to owners of 83
लखनऊ। ओवर स्पीड में ड्राइविंग को लेकर हजरतगंज कोतवाली में 155 वाहन मालिकों के खिलाफ दर्ज केस के मामले में पुलिस ने अब तक 23 वाहनों को सीज किया है। 83 वाहन मालिकों को नोटिस भेजा गया है। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक जिन 155 वाहन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, उनमें से 23 के वाहनों को सीज कर दिया गया है। 83 वाहन मालिकों को नोटिस भेजा गया है। सीज किए गए सभी वाहन लखनऊ के हैं। बाकी वाहनों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरटीओ से विवरण हासिल करके जल्द ही अन्य वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिन 23 वाहनों को अब तक सीज किया गया है, उन्हें पीजीआई के कल्ली पश्चिम स्थित नई पुलिस लाइन भेज दिया गया है। सीज वाहन अब कोर्ट के आदेश पर ही रिलीज होंगे।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव के बेटे नामिश की हादसे में मौत के बाद शहर में ओवर स्पीड पर रोक के लिए कवायद शुरू की गई थी। आईटीएमएस की मदद से ऐसे वाहनों को चिह्नित किया गया, जिनके दो बार से अधिक चालन ओवर स्पीडिंग को लेकर हुए थे। जेसीपी एलओ उपेंद्र अग्रवाल के आदेश पर 24 नवंबर को आईटीएमएस के प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर बाबू ने हजरतगंज कोतवाली में 121 वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद चार दिसंबर को आईटीएमएस दफ्तर में तैनात उपनिरीक्षक नीरज कुमार की तहरीर पर 34 वाहन चालकों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में आईपीसी की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर जल्दबाजी से वाहन चलाने) और धारा 336 (उतावलेपन या उपेक्षापूर्वक ऐसा कोई कार्य करना, जिससे मानव जीवन या किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा हो) के तहत केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed