फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2267 new corona positive in UP, recovery rate exceeds 94 percent

यूपी में 2267 नए कोरोना पॉजिटिव, 94 प्रतिशत से अधिक हुई ठीक होने की दर

Thu, 12 Nov 2020 08:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
2267 new corona positive in UP, recovery rate exceeds 94 percent
यूपी में बृहस्पतिवार को 2267 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। अब तक कुल 505426 पॉजिटिव मरीज अब तक प्रदेश में मिल चुके हैं। कुल 475175 मरीज अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल 22949 एक्टिव मरीज बचे हैं। इनमें से 10231 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 94 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है। बुधवार को 152651 नमूने की जांच की गई। इनमें से 67077 आरटीपीसीआर से, 2117 ट्रूनाट और 83457 नमूनों के एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। इसी के सा साथ प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 1.3 से 1.4 प्रतिशत के आस-पास आ रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के दिल्ली से सटे जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए सर्विलांस, सैंपलिंग और टेस्टिंग पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके बावजूद यूपी अभी भी ग्रीन कैटेगरी में हैं। यहां का पॉजिटिविटी रेट दो प्रतिशत से कम है। वहीं देश में कई राज्य ऐसे जहां 17-18 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है। प्रमुख सचिव ने लोगों से अपील की है कि वह त्योहार की भीड़-भाड़ में संक्रमण से बचाव के साधनों मास्क, दो गज की दूरी और किसी भी वस्तु को छूने पर हाथ धोने और सैनिटाइज करने का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed