फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 ministers of Yogi cabinet tainted says ADR report 

योगी 2.0 सरकार : कैबिनेट के 22 मंत्रियों के दामन पर दाग, 39 करोड़पति

Sun, 27 Mar 2022 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 02:07 AM IST
सार

शनिवार को एडीआर-इलेक्शन वॉच ने 53 में से 45 मंत्रियों के हलफनामे का विश्लेषण किया है। 8 मंत्रियों की संपत्ति या आपराधिक इतिहास का विश्लेषण नहीं हो पाया। इसमें 6 ऐसे हैं जो किसी सदन के सदस्य नहीं है। जबकि जितिन प्रसाद और संजय निषाद का हलफनामा एडीआर को उपलब्ध नहीं हो सका।
 

विज्ञापन
22 ministers of Yogi cabinet tainted says ADR report 
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों में 22 के दामन पर दाग हैं जबकि 39 मंत्री करोड़पति हैं। शनिवार को एडीआर-इलेक्शन वॉच ने 53 में से 45 मंत्रियों के हलफनामे का विश्लेषण किया है। 8 मंत्रियों की संपत्ति या आपराधिक इतिहास का विश्लेषण नहीं हो पाया। इसमें 6 ऐसे हैं जो किसी सदन के सदस्य नहीं है जबकि जितिन प्रसाद और संजय निषाद का हलफनामा एडीआर को उपलब्ध नहीं हो सका।

विज्ञापन


एडीआर के संयोजक संजय सिंह ने बताया कि विश्लेषित 45 मंत्रियों में से 22 ऐसे हैं जिनके खिलाफ किसी न किसी थाने में मुकदमा दर्ज है। इसमें 20 ऐसे हैं जिनपर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। गंभीर धाराएं यानी जिन मामलों में पांच साल या उससे अधिक की सजा है।
विज्ञापन


करोड़पति मंत्रियों की बात करें तो 45 में से 39 मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये या उससे अधिक है। कुल मंत्रियों की औसत संपत्ति 9 करोड़ रुपये है। सबसे धनी मंत्रियों में तिलोई विधानसभा से जीत कर आए मयंकेश्वर सिंह हैं। मयंकेश्वर की कुल संपत्ति 58.07 करोड़ रुपये है। कानपुर देहात से मंत्री बने राकेश सचान और प्रयागराज से मंत्री बने नंद गोपाल नंदी की कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपये से अधिक है। सबसे कम समत्ति विधान परिषद के सदस्य धर्मवीर सिंह की है उन्होंने अपनी संपत्ति 42.91 लाख रुपये के बराबर घोषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता की बात करें तो 9 मंत्री ऐसे हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता 8वीं से 12वीं है। जबकि 36 मंत्रियों ने खुद को स्नातक या उससे अधिक पढ़ा लिखा होना बताया है। 20 मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 30 साल से 50 साल के बीच की है। 25 मंत्रियों की उम्र 51 साल से 70 साल के बीच की है। पांच महिलाओं को भी मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed