फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   22 flights late due to fog

नहीं कर सके परिवार संग न्यू ईयर सेलीब्रेट, ट्रेन्स सहित उड़ानें भी रहीं लेट

Mon, 01 Jan 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Jan 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
22 flights late due to fog
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ में कोहरे का असर रविवार को भी हवाई और रेल यातायात पर पड़ा। अन्य दिनों की तुलना में रविवार को विमानों व ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों व उनके परिवार वालों पर ज्यादा भारी पड़ी।
विज्ञापन


रविवार को 22 उड़ानें लेट रहीं। शताब्दी समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। नए साल के जश्न की तैयारियों के बजाय लोगों का वक्त एयरपोर्ट व स्टेशन पर इंतजार में बीता।
विज्ञापन


हालांकि देर से ही सही, लोग घर पहुंचे लेकिन पांच-छह घंटे के इंतजार, ठिठुराती ठंड ने जश्न के उत्साह को कम किया। कोहरे के चलते रविवार को लखनऊ से दिल्ली जाने व दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू से आने वाले यात्रियों व उनके घरवालों को छह-छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानों के देरी से पहुंचने के कारण अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि बाद में यात्री अपने-अपने गंतव्य को चले गए। 

देखें, फ्लाइट्स लेट का ‌‌ शिड्यूल

22 flights late due to fog
डेमो
दिल्ली से लखनऊ की फ्लाइट्स घंटों लेट
फ्लाइट                                शिड्यूल टाइम           देरी से 
इंडिगो एयरलाइंस  (6ई-3612) :  सुबह 10.00         5 घंटे 53 मिनट
विस्तारा एयरलाइंस (यूके-761)    सुबह 8.10          4 घंटे 34 मिनट 
जेट एयरवेज     (9डब्ल्यू-818)    सुबह  10.20       4 घंटे  
एयर इंडिया         (एआई-411)  सुबह 8.15 बजे     3 घंटे 43 मिनट   
एयर इंडिया (एआई-431)               दोपहर 1.25     2 घंटे 26 मिनट  
जेट एयरवेज(9डब्ल्यू-2265)            दोपहर 1.30    1 घंटे 22 मिनट 
गो एयर    (जी8-214)                  शाम 7.05       55 मिनट 
एयर इंडिया (एआई-811)                शाम 8.45       53 मिनट

दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट के लेट होने के कारण वापसी भी काफी देरी से हुई। जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्ल्यू-827) 2 घंटे 10 मिनट और बंगलूरू की इंडिगो (6ई-541) 24 मिनट देरी से रवाना हुई। इसी तरह दिल्ली के लिए गो एयर (जी8-188) 45 मिनट और एयर इंडिया की (एआई-412) फ्लाइट सुबह 8.55 की जगह दोपहर साढ़े बारह बजे रवाना हुई। 
  

एयरपोर्ट के बाहर लगा रहा तांता

22 flights late due to fog
डेमो - फोटो : डेमो
मुंबई, जयपुर, बंगलूरू, हैदराबाद से राजधानी आने वाले यात्री भी काफी देरी से पहुंचे। इंडिगो (6ई-342) 4 घंटे 20 मिनट और इंडिगो (6ई-6446) 2 घंटे 15 मिनट की देरी से पहुंची। एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली उड़ान (एआई-625) 20 मिनट लेट रही।

वापसी में एआई-626 भी 27 मिनट देरी से रवाना हुई। इसी तरह देहरादून से आने वाली फ्लाइट (9आई-694) 2 घंटे 41 मिनट देरी से आई। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट(6ई-6446) ढाई घंटे की देरी से रात सवा दस बजे रवाना हुई, जो देर रात एक बजे अमौसी पहुंची।

उत्तर भारत में प्रवेश करते ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी कोहरे का शिकार हो गईं। बैंकॉक से आने वाली थाई स्माइल एयरवेज की फ्लाइट(डब्लूई-333) एक घंटे 27 मिनट, मस्कट से ओमान एयर की (डब्लूवाई-263) व जेद्दा से सऊदी एयरलाइंस की उड़ान (एसवी-890) आधे-आधे घंटे लेट रही। 

दिल्ली से लखनऊ आ रहे दिवाकर को लेने पहुंचे सुमित ने बताया कि सुबह की फ्लाइट दोपहर तीन बजे पहुंची। वहीं अनिल उपाध्याय ने बताया कि उनके बहनोई को दिल्ली से आना था। खड़े-खड़े हालत खराब हो गई। कई लोगों ने इंतजार करने की तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की। 
 

लेटलतीफी के चलते मूड हो गया आॅफ

22 flights late due to fog
डेमो - फोटो : डेमो
दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, पटना, जयपुर और देहरादून में रहने वाले लखनऊ निवासियों ने घर-परिवार व दोस्तों के साथ प्लानिंग की, जो लेटलतीफी के चलते चौपट हो गई।

दिल्ली से आने वाले अपने चचेरे भाई का इंतजार कर रहे अनिल तिवारी ने कहा कि सारी तैयारियां धरी रह गईं। मूड ऑफ हो गया। वहीं मुम्बई से लखनऊ पहुंचे विनय ने बताया कि फ्लाइट इतनी देरी से पहुंची है कि पूरी प्लानिंग व्यर्थ हो गई।

खैर, लखनऊ आ गया हूं, अब दोस्तों के साथ एन्ज्वॉय तो करना ही है। वहीं अनिरुद्घ दुबे ने कहा कि नए साल पर जीजाजी को लखनऊ आना था, लेकिन कोहरे के चलते उनकी फ्लाइट ही जयपुर एयरपोट पर कैंसिल कर दी गई।

हालांकि, सभी एयरलाइन्स ने यात्रियों को हुई असुविधा के पीछे कोहरे को मुख्य वजह बताया। लखनऊ से कोलकाता जा रहे रणदीप ने एयरपोर्ट पर परिवार के साथ इंतजार करते फोटो ट्वीट की है।

6.30 घंटे देरी से पहुंची शताब्दी

22 flights late due to fog
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं कोहरे ने ट्रेनों की चाल और स्पीड बिगाड़कर रख दी है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

रविवार को दिल्ली लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस(12004) साढ़े छह घंटे की देरी से पहुंची, जिससे वापसी में यह ट्रेन चार घंटे से अधिक देरी से रवाना हुई। देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से चली।

दरभंगा से चलकर अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस 17 घंटे, मरुधर एक्सप्रेस 12 घंटे, बिहार सम्पर्कक्त्रसंति 11 घंटे, कटिहार एक्सप्रेस 10 घंटे, न्यूजलपाईगुड़ी नई दिल्ली एक्सप्रेस व वैशाली एक्सप्रेस 9-9 घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस 10 घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस 11 घंटे, पंजाब मेल 10 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 12 घंटे, कामाख्या एक्सप्रेस 10 घंटे, चंडीगढ़ एक्स्प्रेस 5 घंटे, जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस 8 घंटे, डुप्लीकेट पंजाब मेल 6 घंटे की देरी की शिकार हुई।

दो दिन निरस्त रहेगी मरुधर एक्सप्रेस

22 flights late due to fog
डेमो - फोटो : डेमो
परिचालन सम्बंधी कारणों से उत्तर रेलवे प्रशासन ने मरुधर एक्सप्रेस को दो दिनों के लिए कैंसिल कर दिया है। इससे यात्रियों को जयपुर जाने में असुविधा होंगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस पहली जनवरी को निरस्त रहेगी, जिससे ट्रेन संख्या 14863 वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस दो जनवरी को कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed