फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जया सिंह बनीं राज्य बाल आयोग की सदस्य

लखनऊ की जया सिंह बनीं राज्य बाल आयोग की सदस्य

Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Tue, 01 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जया सिंह बनीं राज्य बाल आयोग की सदस्य
बाल आयोग

राज्य सरकार ने लखनऊ की जया सिंह को बाल आयोग का सदस्य नामित कर दिया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। यह पद लगभग चार महीने से खाली था।

विज्ञापन

बता दें, राज्य बाल आयोग में अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य होते हैं, जबकि अभी अध्यक्ष के अलावा चार सदस्य ही काम कर रहे थे। अगस्त में जब अध्यक्ष पद पर डॉ. विशेष गुप्ता की नियुक्ति हुई थी, तब बीएचयू के प्रो. राजीव श्रीवास्तव का चयन सदस्य पद के लिए हुआ था।
विज्ञापन


केंद्रीय संस्था में कार्यरत होने के चलते प्रो. श्रीवास्तव के वेतन में काफी असमानता आ रही थी। इसलिए वेतन को लेकर उनकी नियुक्ति का मामला अभी राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। हालांकि रिक्त पद पर चयन की प्रक्रिया चल रही थी। सरकार ने सोमवार को जया सिंह को सदस्य नामित कर दिया। वह करीब दो दशकों से बाल अधिकारों के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जया ने कहा कि योगी सरकार बच्चों-महिलाओं की सुरक्षा व विकास को लेकर बेहद संवेदनशील है। ऐसे में सरकार के साथ मिलकर काम करना बेहतरीन अनुभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed