{"_id":"5b3bafe44f1c1b20468b4677","slug":"21530638308-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहने लूटने के लिए हुआ था महिला का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहने लूटने के लिए हुआ था महिला का कत्ल
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहने लूटने के लिए हुआ था महिला का कत्ल
अंबेडकरनगर। लगभग छह माह पूर्व गला दबाकर महिला की हत्या की वारदात का भीटी पुलिस ने खुलासा किया है। पिछले दिनों गांजे के साथ गिरफ्तार एक अभियुक्त ने ही एक साथी के साथ मिलकर ये वारदात अंजाम दी थी। उसके साथी को पुलिस तलाश रही है। भीटी पुलिस ने मामले में जेल में बंद अभियुक्त को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि लगभग छह माह पूर्व भीटी थाना क्षेत्र के शाहपुर प्रताबीपुर गांव में गन्ने के खेत में गांव की ही गीता देवी (55) का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
घटना उस समय हुई थी, जब गीता घास छीलने के लिए खेत गई थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। इसी बीच बीते दिनों महरुआ पुलिस ने दिलीप गुप्त नामक व्यक्ति गांजे सहित गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पता चला है कि दिलीप शाहपुर प्रताबीपुर में गीता की हत्या में शामिल था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। ये वारदात गीता के गहने लूटने के लिए अंजाम दी गई थी।
मामले की विवेचना कर रहे एसआई पवन सोनकर ने बताया कि, महरुआ पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद दिलीप ने पूछताछ में घटना में शामिल होना स्वीकार किया था।
दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। बताया कि, जेल में बंद अभियुक्त को हत्या मामले में रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर आवश्यक तथ्य एकत्र किए जाएंगे।