फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गोंडा बहराइच रेल रूट पर 125 किमी की रफ्तार से चलाई ट्रेन

गोंडा बहराइच रेल रूट पर 125 किमी की रफ्तार से चलाई ट्रेन

Fri, 15 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा बहराइच रेल रूट पर 125 किमी की रफ्तार से चलाई ट्रेन
गोंडा। अमान परिवर्तन के बाद दो साल का इंतजार खत्म हो गया। गोंडा से बहराइच के लिए बनी बड़ी लाइन का दो दिवसीय निरीक्षण के बाद संरक्षा मुख्य संरक्षा आयुक्त ने शुक्रवार केे ओके कर दिया। गोंडा बहराइच रेल रूट के निरीक्षण के लिए गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त अरविंद कुमार जैन ने गोंडा से पयागपुर तक ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया था। शुक्रवार को आयुक्त ने पयागपुर से बहराइच के बीज 28 किलोमीटर ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आयुक्त ने बहराइच से गोंडा के बीच करीब 62 किलोमीटर ट्रैक के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को 125 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चलवाया। 62 किलोमीटर की दूरी संरक्षा आयुक्त ने मात्र 35 मिनट में पूरा किया। ट्रैक में किसी प्रकार का लोच या अन्य असुविधा नहीं हुई। इसके लिए ट्रैक का निर्माण कराने वाले दो पीडब्लूआई राजीव कुमार सिंह तथा एके सिंह को बधाई दी और सराहना की कि ट्रैक बेहतर ढंग से बनाया गया है। मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण में पूरा ट्रैक बहुत बढ़िया मिला। मुख्य संरक्षा आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम विजय लक्ष्मी कौशिक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एलएम झा सहित दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed