{"_id":"5b1430f64f1c1b624d8b4820","slug":"21528049910-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर मौत
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडा (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली की सांडा चौकी क्षेत्र के ककरहा घाट के पास रविवार को सुबह एक ट्रैक्टर-टॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसके नीचे दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे पीएचसी सांडा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिसवां कोतवाली की सांडा चौकी क्षेत्र के सांडा गांव निवासी दिवाकर (25) पुत्र राधेश्याम सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ गोपालपुर स्थित खेत से गन्ना लेने गया था। रास्ते में किवानी नदी के ककरहा घाट के पास अचानक गड्ढा पड़ने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ग्रामीणों के मुताबिक युवक ने जान बचाने का प्रयास तो किया, लेकिन ट्रैक्टर की स्टेयरिंग में पैर फंस जाने के कारण संभाल नहीं पाया और मडगार्ड के नीचे सिर आने के कारण सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में परिवारीजन एवं ग्रामीण घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।