फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ऑपरेशन ऑल आउट से अपराधी होंगे आउट

ऑपरेशन ऑल आउट से अपराधी होंगे आउट

Thu, 31 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन ऑल आउट से अपराधी होंगे आउट
ऑपरेशन ऑल आउट से अपराधी होंगे आउट
विज्ञापन



गोंडा। जिले से अपराधियों को आउट करने के लिए पुलिस कप्तान ने ऑपरेशन शुरू किया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए इस प्लान को ऑपरेशन ऑल आउट नाम दिया गया है।


इसके तहत कुल छह टीमेें गठित की गई हैं। सभी को अलग-अलग क्षेत्रों में टास्क देकर सघन जांच व छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं।


बुधवार देर शाम पुलिस अधीक्षक खुद शहर की सड़कों पर उतरे और ऑपरेशन ऑल आउट के तहत प्रमुख चौराहों समेत चौक बाजार में पैदल भ्रमण किया। शहर में करीब दो घंटे तक एसपी पैदल चलते रहे और पुलिस टीमें संदिग्धों की जांच करती रहीं।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि, कुछ ऐसे अवांछित तत्व हैं जो छिनैती, रोड होल्ड अप, चेन स्नेचिंग व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।


ये अपराधी सुनसान इलाकों से लेकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाते हैं। ऐसे अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से बच निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्तमान में रमजान के कारण शहर में काफी भीड़ है। ऐसे में इस तरह के अपराधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। इन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन ऑल आउट का प्लान तैयार किया गया है।


इसके लिए छह टीमों गठन कर उन्हें अलग-अलग टास्क सौंपे गए हैं। ये टीमें जिलेभर में कच्ची शराब हिस्ट्रीशीटरों, गांजा भांग व चरस बेचने वालों समेत अन्य शातिरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं।


बुधवार देर शाम एसपी लल्लन सिंह व एएसपी (पूर्वी) मणिलाल पाटीदार खुद की शहर की सड़कों पर पुलिस फोर्स के साथ निकले।


चौक बाजार, गुड्डूमल चौराहा, पीपल तिराहा, एकता चौराहा महराजगंज, महिला अस्पताल व फौव्वारा चौराहे तक अफसरों ने रूट मार्च किया। इस दौरान एसपी ने राहगीरों तथा दुकानदारों से बातचीत की।


चौक बाजार के दुकानदारों को सड़क से हटकर दुकान लगाने और पटरी को आवागमन के लिए खाली रखने की नसीहत दी। जबकि आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


एसपी ने दुकान में खरीददारी कर रही महिलाओं से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। एसपी ने बताया कि, इस अभियान से अपराधी या तो जेल में होगा या फिर उसे जिले से बाहर रहना होगा।


एसपी के साथ चल रहीं दरोगा मंजू यादव ने अपनी महिला पुलिस टीम के साथ बाजार में युवतियों से बातचीत की और उनसे महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल की।


मंजू ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि वह किसी भी विपरीत परिस्थिति में उनसे तत्काल संपर्क कर सकती हैं। पुलिस फौरन मदद के लिए उपलब्ध रहेगी।



पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार को देखकर कई महिलाओं ने उन्हें धन्यवाद दिया। बाजार में अपनी मां के साथ खरीददारी करने आई प्रिया कौशल ने पुलिस को थैंक्यू बोला और कहा कि, अगर प्रतिदिन पुलिस इसी तरह से शहर में मुस्तैद रहे तो इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed