{"_id":"5af1d4544f1c1b3b0a8b8fb1","slug":"21525797972-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क फेल, रेज रिजर्वेशन व बैंकों में ठप रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क फेल, रेज रिजर्वेशन व बैंकों में ठप रहा काम
Updated Tue, 08 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कटेहरी के पास केबल कटने से मंगलवार को पूरे जिले में बीएसएनएल का नेटवर्क ठप रहा। इससे 80 बैंक शाखाओं में जहां लेनदेन नहीं हो सका, वहीं कंप्यूटरीकृत रेल टिकट आरक्षण कार्य भी बाधित रहा। डाकघर से लेकर एआरटीओ कार्यालय व तहसीलों समेत कई अन्य सरकारी कार्यालयों में जरूरी काम नहीं हो सके। गैर सरकारी दफतरों का भी यही हाल रहा। व्यवसायिक प्रतिष्ष्ठानों पर भी नेटवर्क फेल होने का असर देखने को मिला। नतीजा यह रहा कि पूरे जिलेे में उपभोक्ताओं को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
फैजाबाद मार्ग पर सोमवार की शाम कटेहरी व अन्नावां के बीच दूरसंचार विभाग का केबल अचानक कट गया। बीएसएनएल का केबल कटने से लगभग पूरे जिले में नेटवर्क ठप हो गया। मंगलवार को सुबह इसका व्यापक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र की 80 बैंक शाखाओं में लेनदेन का काम लगभग पूरे दिन नहीं हो पाया। इससे लगभग 10 हजार लोगाें को अलग-अलग बैंकों से बिना पैसे के ही मायूस होकर लौटना पड़ा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रेल टिकट आरक्षण कराने आए लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी निराशा हाथ लगी। नेटवर्क बाधित होने से अकबरपुर डाकघर समेत कई अन्य डाकघरों में जमा व निकासी का काम नहीं हुआ, तो वहीं एआरटीओ कार्यालय में भी वाहन रजिस्ट्रेशन से लेकर अन्य जरूरी कार्य के लिए लोग परेशान दिखे। तहसीलों में खतौनी की नकल निकलवाने आदि के लिए पहुंचे लोगों को मायूस होना पड़ा। अकबरपुर तहसील में तो नेटवर्क फेल होने की सूचना चस्पा कर दी गई थी। मंगलवार को लगभग पूरे दिन नेटवर्क फेल होने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी मुसीबतों से जूझना पड़ा। देर शाम तक यह स्थिति बनी रही। अभियंता दूरसंचार उदयराज ने कहा कि फैजाबाद मार्ग पर कटेहरी के निकट केबल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे दूरसंचार सेवा पर असर पड़ा है। मंगलवार अपराह्न बीएसएनएल सेवा को दुरुस्त कर लिया गया।
80 बैंक शाखाओं में ठप रहा लेनदेन
बीएसएनएल सेवा के ठप होने से जिले की 80 बैंक शाखाओं में लेनदेन का कार्य लगभग ठप रहा। जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओरियंटल बैंक, सिंडीकेट, कॉरपोरेशन बैंक, उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंकों में भारतीय दूरसंचार सेवा के ठप होने से मंगलवार को ज्यादातर समय कार्य नहीं हो सका। जिला मुख्यालय पर कृषि एसबीआई व बैंक ऑफ इंडिया में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लेनदेन का कार्य किया गया। एसबीआई में धननिकासी के लिए पहुंचे सुधीर व संजय ने कहा कि सिर्फ बीएसएनएल सेवा पर ही बैंकों को निर्भर नहीं रहना चाहिए। सहालग का मौसम है। एक तो कैश का संकट है, उस पर से अब दूरसंचार सेवा ठप हो गई। इसका प्रतिकूल प्रभाव उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
टिकट आरक्षण न होने से परेशान हुए लोग
दूरसंचार सेवा के ठप होने का प्रतिकूल प्रभाव अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण कार्य पर भी पड़ा। टिकट आरक्षण के लिए सुबह से ही लोगों का आरक्षण टिकट खिड़की पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। समय बीतने के साथ ही आरक्षण के लिए लगी लाइन लंबी होती जा रही थी। लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर के लिए दूरसंचार सेवा ठप हुई है। कुछ देर बाद कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। दोपहर को जानकारी दी गई कि बीएसएनएल सेवा के ठप होने से आरक्षण कार्य नहीं हो सकेगा। इस पर टिकट आरक्षण के लिए लाइन में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। टिकट आरक्षण के लिए लाइन में लगे सुनील व दिनेश ने कहा कि उन्हें दिल्ली के लिए टिकट आरक्षण कराना था। इसके लिए वे दो दिन से लाइन में लग रहे हैं। अब तक नहीं हो सका है। स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि नेटवर्क दिक्कत के चलते आरक्षण कार्य पर असर पड़ा।
तहसीलों व एआरटीओ ऑफिस में भटकते रहे लोग
दूरसंचार सेवा के ठप होने से अकबरपुर तहसील के अलावा कई अन्य तहसीलों में विभिन्न प्रकार के कार्य ठप रहे। खतौनी नकल, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र के लिए आने वाले लोगों को मायूस होकर घर लौटने को मजबूर होना पड़ा। खतौनी की नकल निकलवाने पहुंचे जगजीवन ने कहा कि वह तीन दिन से इसके लिए तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। पहले दो दिन तो कर्मचारी ही नहीं मिले, तो मंगलवार को दूरसंचार सेवा के ठप होने से कार्य नहीं हो सका। इसके अलावा आनलाइन फीडिंग का कार्य भी दूरसंचार सेवा के ठप होने से नहीं हो सका। इसके अलावा एआरटी कार्यालय में भी दूरसंचार सेवा के ठप होने से विभिन्न प्रकार के कार्य पूरी तरह ठप रहा। ट्रेजरी कार्यालय में भी कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ।