{"_id":"5adcce694f1c1b350a8b5eee","slug":"21524420201-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को गोली मारकर गहने व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ को गोली मारकर गहने व नकदी लूटी
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। गुरगुट्टा बाजार से सराफा की दुकान बंद कर वापस लौट रहे सराफ को बाइक सवार तीन लुटेरों ने गोली मार दी। सोने-चांदी से भरा बैग लेकर लुटेरे हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
लूट की सूचना पर एएसपी ग्रामीण और सीओ नानपारा मौके पर पहुंच गए हैं। चारों तरफ नाकाबंदी करते हुए लुटेरों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी गई है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम केशवापुर निवासी शिवम सोनी पुत्र सुरेश सोनी की सराफा की दुकान नानपारा-लखीमपुर मार्ग स्थित गुरगुट्टा बाजार में है।
रविवार शाम सात बजे के आसपास वह दुकान बंद कर पांच किलो चांदी और 10 ग्राम सोने के जेवरात के साथ 20 हजार रुपया नकदी बैग में रखकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। गुरगुट्टा मोड़ पहुंचने पर बाइक सवार तीन लुटेरे पहुंच गए।
लुटेरों ने व्यापारी को गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए जेवरात व नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने के बाद एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह और सीओ एसके यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
व्यापारी को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया है। एएसपी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में नानपारा के साथ ही रुपईडीहा, नवाबगंज, मोतीपुर और सुजौली थानों की फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। सभी स्थानों पर चेकिंग लगाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।