फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एक से दूसरे ब्लॉक में भी तैनात हो सकेंगे शिक्षक

एक से दूसरे ब्लॉक में भी तैनात हो सकेंगे शिक्षक

Fri, 23 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक से दूसरे ब्लॉक में भी तैनात हो सकेंगे शिक्षक
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों से उच्चीकृत हो रहे अंग्रेजी स्कूलों में तैनात होने वाले शिक्षक अब मनपसंद विकासखंड में भी पोस्टिंग पा सकेंगे। इसके लिए शिक्षकों से तीन विकल्प लिए जाएंगे, जिसमें पहली प्राथमिकता पहले ऑप्शन वाले स्कूल की होगी। इससे पहले तैनाती वाले विकासखंड में ही चयनित करने का विकल्प था, मगर अब यह व्यवस्था बदल दी गई है। यह विद्यालय एक अप्रैल से प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने इस बार एक अप्रैल से प्रत्येक विकासखंड पर पांच विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से चलाने का निर्णय लिया है। इन अंग्रेेजी माध्यम वाले विद्यालयों में प्राथमिक स्कूलों के ही शिक्षक रखे जाएंगे। जनपद में 19 विकासखंड व एक नगर क्षेत्र को मिलाकर कुल 115 विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से संचालित होंगे। इसको लेकर चयन प्रक्रिया चल रही है। अब तक करीब 150 शिक्षक इन स्कूलों में पढ़ाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। पहले प्रत्येक ब्लॉक से ही शिक्षक रखे जाने थे। उनको अपने ब्लॉक में ही तैनाती देनी थी। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। अगर कोई शिक्षक दूसरे ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूल में पढ़ाना चाहता है तो उसको भी मौका मिलेगा। वह इन स्कूलों में आवेदन करके चयन करा सकते है। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक से तीन विकासखंडों का विकल्प लिया जाएगा। इस विकल्प के आधार पर उनको विकासखंड में तैनाती दी जाएगी। पहली प्राथमिकता पहले ऑप्शन वाला विद्यालय होगा। इसको लेकर चयन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन



मिलेगी मनपसंद पोस्टिंग
जिले में अंग्रेजी स्कूलों को लेकर चयन प्रक्रिया चल रही है। शिक्षकों की सहूलियत को देखते हुए उनको तीन विकासखंडों का विकल्प दिया जाएगा। इससे वह मनपंसद पोस्टिंग पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed