फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सुविधाएं मिलीं तो 40 करोड़ का करेंगे निवेश

सुविधाएं मिलीं तो 40 करोड़ का करेंगे निवेश

Thu, 22 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुविधाएं मिलीं तो 40 करोड़ का करेंगे निवेश
बलरामपुर। प्रदेश की राजधानी में चल रही यूपी इन्वेस्टर्स समिट में जिले के सात उद्यमियों ने भी उत्साह दिखाया है और 40 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला लिया है। उद्यमियों का कहना है कि यदि सरकार ने कर्ज, सस्ती बिजली व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान कीं तो हम चावल, दाल व बेकरी उत्पादों से संबंधित उद्योग लगाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग हरीराम पांडेय ने बताया कि सातों उद्यमियों ने 40 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। इन सभी का प्रस्ताव इन्वेस्टर्स समिट में भेज दिया गया है। गुरुवार को अमर उजाला टीम ने समिट में प्रस्ताव भेजने वाले कुछ उद्यमियों से बात की तो उनका पक्ष कुछ इस प्रकार था।
विज्ञापन


क्या बोले उद्यमी
मैने इंवेस्टर्स समिट में राइस व मसूर दाल उद्योग के लिए चार करोड़ रुपया लगाने का प्रस्ताव दिया है। जिले में चीनी मिल के अलावा अन्य कोई बड़ा उद्योग नहीं है। सरकार ने यदि सस्ता कर्ज आदि देकर प्रोत्साहित किया तो हम उद्योग लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीताराम, उद्यमी

मैने मसूर दाल छाटी मिल लगाने का प्रस्ताव दिया है। 11 करोड़ कर्ज मिले तो हम अपना एक करोड़ निवेश कर मसूर छाटी दाल की बड़ी यूनिट जरूर लगाएंगे।
श्याम सुन्दर केसरवानी, उद्यमी

यहां छोटी राइस मिले होने के कारण चावल उद्योग का विस्तार नहीं हो पा रहा है। सरकार ने यदि हमें मनमाफिक सहूलियतें दी तो हम चावल उत्पादन की बड़ी इकाई स्थापित करेंगे।
केदार जायसवाल

तेल मिल चलाने वाले उद्यमी भी इंवेस्टर्स समिट के जरिए चावल उत्पादन के क्षेत्र में उतरना चाहते हैं। मूलभूत सुविधाएं व सहूलियत मिले तो हम दो करोड़ निवेश करेंगे। साथ ही साथ लाइसेंस आदि लेने के लिए भी सरकार एकल विंडो की व्यवस्था करे।

साकेत तुलस्यान, उद्यमी

-जिले में दाल उत्पादन की अच्छी संभावना है। मैने इस उद्योग में 15 करोड़ निवेश करने का फैसला किया है। औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर जल निकासी, बिजली की दरो में छूट तथा एकल विंडो लाइसेंस प्रणाली आदि सरकार देती है तो उद्योग शीघ्र ही सफल रूप से संचालित हो जाएगा।
जमाल अख्तर, उद्यमी

इनकी ओर से है निवेश का प्रस्ताव
उद्यमी-उद्योग- निवेश की धनराशि
श्याम सुन्दर केसरवानी-मसूर छाटी दाल - 12 करोड़
जमाल अख्तर- दाल मिल -15 करोड़
केदारनाथ - राइस मिल - 2 करोड़
कमालुद्दीन - राइस मिल - 4 करोड़
रियाजुद्दीन - बेकरी उद्योग - 1 करोड़
सीताराम - राइस व मसूर दाल - 4 करोड़
साकेत तुलस्यान - राइस मिल - 2 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed