फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बहराइच: काम की तलाश में चौराहे पर खड़े मजदूर पर गिरी एचटी लाइन, बुरी तरह झुलसा

बहराइच: काम की तलाश में चौराहे पर खड़े मजदूर पर गिरी एचटी लाइन, बुरी तरह झुलसा

Fri, 19 Jan 2018 02:10 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
बहराइच: काम की तलाश में चौराहे पर खड़े मजदूर पर गिरी एचटी लाइन, बुरी तरह झुलसा
हादसे के बाद जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
रिसियामोड़ (बहराइच)। गुरुचाही गांव निवासी एक मजदूर काम की तलाश में गुरुवार सुबह रिसिया कस्बा पहुंचा। वह रेलवे स्टेशन के निकट स्थित चौराहे पर काम की तलाश में खड़ा था। तभी एचटी लाइन टूटकर उस पर गिर गई। श्रमिक धू-धू कर जल उठा। आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन


बांस की सहायता से किसी तरह तार को खींचा गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। उसकी हालत नाजुक है। रिसिया थाना अंतर्गत गुरुचाही गांव निवासी श्यामलाल (40) पुत्र बदल पल्लेदारी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन


वह गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास रिसिया बाजार में रेलवे स्टेशन चौराहे पर काम की तलाश में खड़ा हो गया। तभी 10:40 बजे के आसपास उस पर एचटी विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। मौके पर ही श्यामलाल धू-धू कर जल उठा। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल उपकेंद्र को फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बांस की सहायता से विद्युत तार को खींचा। इसके बाद झुलसकर घायल हुए श्यामलाल को एंबुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक है। सूचना के बावजूद कोई भी विद्युतकर्मी दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंचा था। विद्युत तार टूटकर लटक रहा था।

20 मिनट तक फोन करते रहे कस्बे वासी
एचटी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने के बाद 20 मिनट तक लोग विद्युत जेई और उपकेंद्र के नंबर पर कॉल करते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

एक्सईएन बोले-नहीं थी जानकारी
नानपारा विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता एसके चौधरी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। फोन क्यों नहीं रिसीव हुआ, इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


तीन दिन पूर्व भी टूट चुका है तार
रिसिया रेलवे स्टेशन चौराहे पर तीन दिन पूर्व भी विद्युत तार टूटकर गिरा था। उस समय संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ था। सूचना देने के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन सजग नहीं हुआ। इसके कारण गुरुवार को घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed