{"_id":"5a57ad914f1c1b6b188b469e","slug":"21515695505-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले ही बन जाना चाहिए राम मंदिर: वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव से पहले ही बन जाना चाहिए राम मंदिर: वेदांती
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जब देश स्वतंत्र हो गया है तो आक्रमणकारियों के निशान को संजोने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए। क्योंकि केंद्र व प्रदेश दोनों जगह हमारी सरकार है। यह बातेें गुरुवार को पत्रकार वार्ता में विहिप के उच्चाधिकारी समिति के सदस्य व संत डॉ. स्वामी रामकमलदास वेदांती ने कहीं।
देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर आयोजित श्री राम कथा में आए विहिप के उच्चाधिकारी समिति के सदस्य व संत डॉ. स्वामी रामकमलदास वेदांती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली व लखनऊ में अब हमारी सरकार है तो लोकसभा चुनाव से पहले भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना चाहिए। क्योंकि भगवान श्रीराम समूचे भारत के आदर्श हैं। श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा सरकार को जनादेश मिल चुका है, इसलिए इसमें देरी उचित नहीं है।
यदि लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा तो चुनाव में यह किसी को कहने का मौका नहीं मिलेगा कि भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय श्री राम मंदिर याद आता है। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि से बढ़कर कोई स्थान नहीं हैं। स्वामी वेदांती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भक्त जनों को पूरी उम्मीद करते हैं कि भव्य श्री राम मंदिर बनकर रहेगा।