{"_id":"5a2443554f1c1b8d698bf777","slug":"21512325973-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाला भाकियू जिलाध्यक्ष का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खंगाला भाकियू जिलाध्यक्ष का घर
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के घर शनिवार की रात पीछे से दीवार फांद कर घुसे चोर करीब तीन लाख के जेवर, 50 हजार रुपये व मेंथा ऑयल उठा ले गए। दूसरे कमरे में खटपट की आवाज मिलने पर घर वाले जागे तो चोर भाग निकले। मामले की तहरीर भाकियू नेता ने कोतवाली में दी, मगर अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के बामनपुरवा गांव के मजरा जोलिया बनारस निवासी भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा शनिवार की रात मकान के बाहरी कमरे में सोये थे। अनिल के मुताबिक रात में चोर उनके घर के पिछले हिस्से से घर में घुस आए। उसके बाद कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी अलमारी व संदूक का ताला तोड़ दिया। चोर घर से 50 हजार रुपये, करीब तीन लाख के जेवर, 20 किलो मेंथा आयल व अन्य सामान समेट ले गए। चोर दूसरे कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास कर ही रहे थे कि आहट सुनकर घर के लोग जाग गए। शोर मचाने पर चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल व आसपास का निरीक्षण किया। अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि भाकियू नेता के घर चोरी की सूचना मिली है। रात में ही मौके पर पुलिस भेज कर जांच शुरू करा दी गई थी। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।