फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आईडी बदल 12 अपात्रों को दे दिए आवास

आईडी बदल 12 अपात्रों को दे दिए आवास

Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आईडी बदल 12 अपात्रों को दे दिए आवास
रुपईडीह (गोंडा)। प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को आवास आवंटित करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटरा बाजार में तीन मृतकों कोे आवास आवंटन के खुलासे का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि यहीं की ग्राम पंचायत पूरे बदल में मृतकों की आईडी का इस्तेमाल कर आवास आवंटित करने का मामला सामने आया है। यहां अफसरों ने गोलमाल करते हुए अपने चहेते 12 लोगों को मृतकों के पहचान पत्र पर आवास दिला दिया। इस मामले के उजागर होने पर हड़कंप मच गया है। सीडीओ ने इस फर्जीवाड़े की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास आवंटन में कटरा बाजार ब्लॉक घोटालों का गवाह बन चुका है। प्रत्येक दिन किसी न किसी घोटाले का जिन्न बाहर निकल रहा है। ताजा मामला इसी ब्लॉक के पूरे बदल में सामने आया है। यहां पात्रों की जांच करने वाले अफसरों ने अपने चहेते लोगों को आवास दिलाने के लिए जमकर खेल किया है। इस खेल में जिम्मेदारोें ने मृतक लोगों के पहचान पत्र का इस्तेमाल करते हुए 12 अपात्र लोगों को पात्र बना दिया और उन्हें आवास का आवंटन कर दिया। इस फर्जीवाड़े में हैदर पुत्र इश्हाक की आईडी पर अकबर पुत्र इश्हाक, अकरम पुत्री रोजअली के नाम पर अकरम पुत्र नसरुद्दीन, फूलचंद्र पुत्र मुन्ना की आईडी पर अशोक कुमार पुत्र फूलचंद्र व फूलचंद्र पुत्र द्वारिका को आवास दे दिया गया। इसमें फूलचंद पुत्र मुन्ना की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार से रफीकुन के स्थान पर नसीरुद्दीन की पत्नी शहजहां के नाम पर आवास का आवंटन किया गया है। रामलखन पुत्र ननकऊ को इंदिरा आवास मिल चुका है, बावजूद इसके इन्हें फिर से आवास दे दिया गया। विजय कुमार पुत्र सत्यदेव की आईडी पर एक अन्य विजय कुमार को आवास का आवंटन किया गया है। इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद ब्लॉक में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। सीडीओ ने इस फर्जीवाड़े के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की थी सीडीओ से शिकायत
ग्राम पंचायत पूरे बदल में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में हुए गोलमाल की शिकायत गांव के ही रहने वाले रवींद्र कुमार, संतोष कुमार, टीकमदत्त, ललित नारायण व कमलेश्वर प्रसाद ने सीडीओ से शिकायत की थी। सीडीओ दिव्या मित्तल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर ही जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed