फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जनशिकायत निवारण में जिला 26वें पायदान पर

जनशिकायत निवारण में जिला 26वें पायदान पर

Wed, 06 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
जनशिकायत निवारण में जिला 26वें पायदान पर
प्रदेश की ग्रेडिंग में जिले की छलांग, पूर्व में 72वें स्थान पर था
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रदेश में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए चलाई जा रही जन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में जिले ने तगड़ी छलांग लगाई है। फैजाबाद प्रदेश में 72 से 26वें स्थान पर पहुंच गया है। अब जिले को टॉप टेन में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश स्तर पर अंकों के आधार पर होने वाली आईजीआरएस में की गई शिकायतों के निस्तारण की जुलाई के बाद की समीक्षा में फैजाबाद फिसड्डी साबित हुआ था। जिले को कई बिंदुओं पर अंक नहीं मिले थे। इसके चलते जिला 72वें पायदान पर बताया गया था।
विज्ञापन


इसको लेकर प्रशासन में खासी हलचल रही। कई को चेतावनी जारी की गई। प्रशासन ने ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण पर शिकंजा कसा। शिकायतों के अनमार्क रह जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आईजीआरएस के लिए अलग कक्ष का आवंटन करके व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में शिकायतों के निस्तारण में इसका असर दिखा। फैजाबाद ने लंबी छलांग लगाई और अब 26वें स्थान पर पहुंच गया है। जिले को कुल 95 में से 88 अंक प्राप्त हुए हैं। अब जिले को प्रदेश के टॉप टेन में लाने का लक्ष्य रखा गया है।


एडीएम प्रशासन शिवकुमार शर्मा ने भी प्रदेश की ग्रेडिंग में जिले के 26वें स्थान पर आने की बात कही। उन्होंने कहा कि, सभी की मेहनत से ये हुआ है। अब जिले को प्रदेश के टॉप टेन में लाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed