{"_id":"5fb2577d8ebc3e9b8f2e72c2","slug":"215-meter-high-statue-of-hanuman-ji-will-be-installed-in-pampaur-kishkindha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राममंदिर के लिए 100 फिट का रथ भेंट करेगा हनुमत ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राममंदिर के लिए 100 फिट का रथ भेंट करेगा हनुमत ट्रस्ट
Mon, 16 Nov 2020 06:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर कर्नाटक के पंपापुर में सबसे ऊंची हनुमान जी की मूर्ति व भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी है। ये जानकारी श्री हनुमत जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने सोमवार को दी। साथ ही घोषणा की है कि हनुमत ट्रस्ट की ओर से राममंदिर ट्रस्ट को 100 फिट का रथ भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
रामनगरी आए श्री हनुमत जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि जिस तरह अयोध्या में भगवान राम की भव्य और 251 मीटर की सबसे ऊंची मूर्ति लगाई जाएगी, उसी तरह किष्किंधा यानी कर्नाटक के पंपापुर में हनुमान जी की 215 मीटर की भव्य और विशाल मूर्ति लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ट्रस्ट की तरफ से रामलला के मंदिर में स्थापित करने के लिए टीकवुड से तैयार 100 फीट का एक रथ दिया जाएगा। ये रथ दो साल में दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिस तरह अयोध्या में प्रभु श्रीराम की 251 मीटर की मूर्ति लगाई जाएगी, उसी तरह किष्किंधा में हनुमान जी की 215 मीटर की मूर्ति लगाने की योजना बन रही है। इसकी डिजाइन तैयार हो चुकी है। मूर्ति निर्माण में 1200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे 12 साल में तैयार करने का लक्ष्य है। मूर्ति निर्माण के लिए पूरे देश में रथयात्रा निकालकर चंदा एकत्र किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि अयोध्या के साथ-साथ किष्किंधा के भी पुनर्वैभव हो।