फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   213th FIR of fraud registered against Ansal company, accused of cheating a woman of Rs 18.97 lakh in the name of a plot

Lucknow News: अंसल कंपनी पर ठगी की 213वीं एफआईआर दर्ज, प्लॉट के नाम पर महिला से 18.97 लाख की ठगी का आरोप

Sat, 21 Jun 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
213th FIR of fraud registered against Ansal company, accused of cheating a woman of Rs 18.97 lakh in the name of a plot
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ बुधवार को ठगी की 213वीं एफआईआर हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई है। मामले में वाराणसी के भोजुबीर टैगोर टाउन निवासी रेनू सिंह ने अंसल कंपनी के मालिक व अधिकारियों पर फ्लैट के नाम पर उनसे 18.97 लाख की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रेनू के मुताबिक, कई साल पहले उन्होंने हजरतगंज में राणा प्रताप मार्ग स्थित अंसल कंपनी के दफ्तर पहुंच कर 18.97 लाख में कंपनी से एक प्लॉट बुक कराया था। वर्षों बीत जाने के बाद भी कंपनी ने न प्लॉट पर कब्जा दिया और न रकम लौटाई। इस बीच उन्हें पता चला कि अंसल कंपनी लखनऊ विकास प्राधिकरण से अप्रूव्ड जाली नक्शे बना कर लोगों को झांसे में लेती है। ऐसे में उन्होंने अंसल के मालिक प्रणव व अधिकारियों से अपनी रकम मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। रेनू ने वाराणसी में अपने इलाके के थाने में केस दर्ज कराने की कोशिश की, सफलता नहीं मिली। इस पर उन्होंने बुधवार को हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed