फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2123 people seeking PM housing fail in the test

Lucknow News: प्रधानमंत्री आवास मांगने वाले 2123 लोग जांच में फेल

Fri, 23 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 23 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
2123 people seeking PM housing fail in the test
रायबरेली। नगर पालिका और नगर निकायों में छतविहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास देने की कवायद चल रही है। जिले में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन करके आवास की मांग की। इसमें 5010 आवेदनों की जांच की गई, जिसमें 2123 लोग अपात्र पाए गए।
विज्ञापन


2887 पात्र पाए गए गरीबों को जल्द ही छत मिलेगी। अन्य आवेदनों की जांच भी तेजी से हो रही है। डूडा के परियोजना अधिकारी शशि कुमार महरोत्रा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन करने वालों की पात्रता की जांच करके आवास देने का प्रयास किया जा रहा है। शासन की मंशा पर शहरी क्षेत्र के पात्र लोग आवास के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


अब तक शहरी क्षेत्र के 15 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन आने के बाद सूची को नगर निकायों में भेजकर पात्रता की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 5010 आवेदनों की जांच का काम पूरा हो चुका है। इसमें 2887 लोगों को पात्र पाया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराकर पात्रों को आवास देने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदनों में सभी औपचारिकताएं पूरी करने वाले पात्रों के फॉर्मों को ही जांच में शामिल किया जा रहा। टीमों को जल्द ही सभी आवेदनों की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed