फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2,100 women will attempt to set a Guinness World Record

Lucknow News: 2100 महिलाएं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का करेंगी प्रयास

Thu, 30 Jul 2026 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
2,100 women will attempt to set a Guinness World Record
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 16 अगस्त को हरियाली तीज पर 2100 महिलाएं एक साथ मिलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगी। आयोजक पुनीता भटनागर ने बताया कि सभी 2100 महिलाएं एक जैसी हरी साड़ियों में होंगी। वे हरी बिंदी, हरी चूड़ियां और हरी माला पहनेंगी। प्रत्येक महिला के हाथों में तुलसी का पौधा और एक दीपक होगा। तुलसी का पौधा हरियाली और दीपक शांति का प्रतीक होगा। महिलाएं हरी वेशभूषा में एक साथ आकर एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेंगी। बताया कि गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम लंदन से आकर ड्रोन कैमरों से इस पल को रिकॉर्ड करेगी। इसका उद्देश्य हरियाली के महत्व और विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed