फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 hour outage at Lohia hospital affects patients

लोहिया अस्पताल में 21 घंटे तक ठप रही बिजली सप्लाई, नहीं हुए ऑपरेशन

Mon, 09 Oct 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Oct 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
21 hour outage at Lohia hospital affects patients
राम मनोहर लोहिया अस्पताल

पिछले कुछ दिनों से पारा 34-35 के बीच झूल रहा है और उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल किए हुए है।

विज्ञापन


ऐसे में डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार को भूमिगत केबल में बड़ी गड़बड़ी के कारण करीब 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।

शनिवार रात 12 बजे अचानक बिजली बंद हो गई, जो रविवार रात नौ बजे के करीब चालू हो सकी। हालांकि जेनरेटर से आपूर्ति चालू की गई, लेकिन लोड ज्यादा होने के कारण एसी व लाइटें बंद कर दी गईं।

इतना ही नहीं पंखे भी काफी धीमे हो गए। रात से लेकर सुबह तक आपूर्ति दुरुस्त होने के इंतजार में मरीज-तीमारदार बेहाल रहे। इस दौरान महिला इमरजेंसी में रविवार को सारे सीजेरियन ऑपरेशन टाल दिए गए।
विज्ञापन


वहीं इमरजेंसी में होने वाली जांचें भी ठप पड़ गईं। गौरतलब है कि महिला इमरजेंसी में हर रोज कम से कम सात से आठ सीजेरियन ऑपरेशन होते हैं।

अस्पताल के कर्मचारियों व भर्ती मरीजों ने बताया कि रात 12 बजे से बिजली नहीं आ रही। एसी-पंखे बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों तरफ से बंद इस वार्ड में कहीं से हवा आने का भी माध्यम नहीं है। इमरजेंसी में भर्ती मरीज भी परेशान रहे।

वार्ड से लेकर आईसीयू तक में न तो उनका एसी काम कर रहा है और न ही मॉनिटर काम कर रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि रात से फॉल्ट ढूंढा जा रहा था, जिसका पता रविवार शाम तक चल सका। 

30 गंभीर मरीज बिना जांच लौटे

इमरजेंसी में गंभीर रूप से भर्ती करीब 30 मरीजों की जांचें भी नहीं हो सकीं। बिजली न होने के कारण मरीजों का अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे न हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed