फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21 cows died due to suffocation, two survived

Lucknow News: दम घुटने से 21 गोवंशों की मौत, दो बचे

Wed, 03 Jul 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 03 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
21 cows died due to suffocation, two survived
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर 23 गोवंशों से लदा एक डीसीएम मिला। डीसीएम दो दिनों से सड़क किनारे तिरपाल से ढका खड़ा था। दम घुटने से 21 गाेवंशों की मौत हो गई। राहगीरों ने वाहन के नीचे खून बहता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृत गोवंशों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हाईवे पर सवैया हसन गांव के पास सड़क किनारे एक डीसीएम खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डीसीएम दो दिन से खड़ा था। डीसीएम तिरपाल से ढका था। सोमवार सुबह जब उससे खून बहा तो लोगों को शक हुआ। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तिरपाल खोलकर देखा तो उसमें दो गोवंश जिंदा व 21 मृत मिले। पुलिस ने जिंदा दो गोवंशों को पूरे ननकू मजरे पट्टी रहस कैथवल गांव स्थित कान्हा गौशाला भेज दिया। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद गड्ढे में दफन करा दिया है।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि सुबह लावारिस डीसीएम खड़े होने व उससे दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। जिंदा व मृत गोवंश मिले हैं। मामले में डीसीएम चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंशों की हो रही तस्करी
स्थानीय पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो दिन से डीसीएम लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़ी रही। लेकिन किसी ने डीसीएम की छानबीन करना जरूरी नहीं समझा। प्रतिदिन गोवंशों से लदे वाहन राजमार्ग से निकलते हैं, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगती है। स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस की सरपरस्ती में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोवंशों की तस्करी की जा रही है।


दम घुटने से हुई मौत
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय बरनवाल ने बताया कि डीसीएम में 10 गाए व 13 बछड़े थे। पशुओं को डीसीएम में निर्दयतापूर्वक लादा गया था। दम घुटने से गोवंशों की मौत हुई है। शवों को नियमानुसार दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed