फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   21,331 new corona patients found in Uttar Pradesh.

यूपी: बीते 24 घंटे में प्रदेश में 278 लोगों की मौत, 21,331 नए मरीज मिले

Mon, 10 May 2021 07:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 May 2021 07:36 PM IST
सार

24 घंटे में कोविड से 278 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में कल 2,14,977 टेस्ट किए गए। ये जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी।

विज्ञापन
21,331 new corona patients found in Uttar Pradesh.
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूपी में नए मरीजों की संख्या में कमी जारी है। लगातार चौथे दिन मरीजों की संख्या घटी है। सोमवार को 21331 नए मरीज मिले हैं। जबकि 29709 को डिस्चार्ज किया गया है। कुल 278 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। इस तरह मरीजों की मौत की संख्या में भी कमी आई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1524767 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 1283754 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। अब प्रदेश में 225271 एक्टिव मरीज प्रदेश में बचे हैं। कुल 15742 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को 214977 नमूनों की जांच की गई। इसमें से 1.12 लाख नमूने आरटीपीसीआर तकनीक से जांच की गई। अब तक प्रदेश में 4.31 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी हैं। वर्तमान में 225271 एक्टिव मरीजों में से 166170 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अन्य मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


मेरठ में सबसे अधिक 2269 मरीज
प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक 2269 मरीज मेरठ में मिले हैं। इससे पहले राजधानी लखनऊ मरीजों की संख्या के मामले में सबसे आगे था। सोमवार को लखनऊ में 1274 मरीज मिले हैं। इसके अलावा गोरखपुर में 1031, गौतमबुद्ध नगर में 1026, सहारनपुर में 961, वाराणसी में 854, बरेली में 856, मुरादाबाद 663, गाजियाबाद में 532, बलिया में 491, प्रतापगढ़ 459, झांसी 460, मुजफ्फर नगर में 412 मरीज मिले हैं। 25 जिले ऐसे हैं, जहां मरीजों की संख्या 100 से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में कोविड से 278 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में कल 2,14,977 टेस्ट किए गए। ये जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed