{"_id":"5cc0afd4bdec225f3c2421d1","slug":"201556131796-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक समेत चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक समेत चार लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में चार युवकों की मौत
गोंडा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के कपिल मुनि मंदिर को जाने वाले मार्ग पर मंहगूपुर गांव के सामने बुधवार की दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनो बाइक समेत नीचे गिर गए। चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक ने दोनों युवकों को कुचल डाला। जिससे दोनों की मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक अजय पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान नवाबगंज गिर्द के मजरे घूसे तिवारी पुरवा के रहने वाले चांद 20 पुत्र अली शेर व उसके चचेरे भाई कल्लू 11 पुत्र बरकत उल्लाह के रूप में हुई है। दोनों बुधवार की सुबह बाइक से ढेमवाघाट गए थे। वहां से दोनों लौट रहे थे तभी हादसे में दोनों की मौत हो गई।
दूसरी घटना में थाना कटरा बाजार क्षेत्र के कौड़हा जगदीशपुर गांव के मजरे गोसाईं पुुरवा की रहने वाली गीता ने बताया कि उसका पति अमृतलाल मंगलवार को बाइक से कटरा बाजार गया था। मगर देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह सूचना मिली वापस लौटते समय कटरा बाजार-चौकी मार्ग पर गोसाईं पुरवा के पास पुलिया से बाइक टकराने के कारण अमृतलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
तीसरी घटना में थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के अग्गर पुरवा के रहने वाले हरिराम सिंह का 19 वर्षीय बेटा तेज प्रताप उर्फ सोहित अपने गांव के समीप अमदही-तरबगंज मार्ग पर मंगलवार की देर शाम खराब बाइक को बनवाने के लिए पैदल एक दुकान पर ले जा रहा था।
तभी बालू भरने जा रहा एक ट्रक सामने से आ रही बस को पास देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक समेत सोहित को चपेट में ले लिया। जिससे सोहित कुछ दूर तक ट्रक के साथ खिंचता चला गया। इससे गंभीर रुप से वह घायल हो गया। उसकी सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।