{"_id":"5cc0afb6bdec22144c194cc7","slug":"201556131766-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार ने बिछड़ी बच्\nची को मां-बाप से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार ने बिछड़ी बच् ची को मां-बाप से मिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार ने बिछड़ी बच्ची को मां-बाप से मिलाया
बलरामपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने स्कूली बैग से मिले आधार नंबर से मिलान करके खोई हुई बच्ची का पता ढूंढ निकाला है। इसके बाद कानपुर से परिवारीजनों को बुलाकर उन्हें बेटी सौंप दी।
प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली रामाश्रय राय ने बुधवार को बताया कि पीपल तिराहे के चौकी प्रभारी दीनानाथ सागर को सिविल लाइन निवासी सभासद मंटू सिंह ने रोडवेज बस अड्डे पर एक लड़की के भटकने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महिला कर्मियों के साथ पुलिस लड़की को लेकर कोतवाली आई और पड़ताल शुरू कर दी।
लड़की के पास स्कूली बैग था। बैग में उसका आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के नंबर से मिलान करने पर लड़की के पिता की पहचान गांधीनगर कानपुर निवासी गिरीश कुमार साहू के रूप में हुई। कानपुर के पुलिस स्टेशन से संपर्क किया गया। कानपुर की पुलिस ने अपेक्षित सहयोग करते हुए लड़की के मां-बाप को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी पीपल तिराहा दीनानाथ सागर की मौजूदगी में बालिका को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी को पाकर परिवारीजन खुशी से झूम उठे। बेटी ने भी मां-बाप को गले लगाकर अपनी मार्मिक कहानी बताई।