फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सड़कों की गुणवता की होगी जांच, टीमों का गठन

सड़कों की गुणवता की होगी जांच, टीमों का गठन

Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सड़कों की गुणवता की होगी जांच, टीमों का गठन
अंबेडकरनगर। सड़कों की गुणवत्ता परखने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की फौज सड़क पर उतरेगी। शासन के निर्देश पर 26 जून से छह जुलाई तक प्रदेश में चलने वाले अभियान के तहत सड़कों की गुणवत्ता की जांच अधिकारियों की टीम करेगी। अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जांच टीमों का गठन शासन स्तर से किया गया है। जांच में यदि सड़क के निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई, तो जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने की शिकायतें शासन स्तर पर हो रही थीं। सड़क निर्माण में गड़बड़ी किए जाने के मामले में अंबेडकरनगर जनपद भी अछूता नहीं है। बीते दिन ही बिकवाजीतपुर व बसखारी किछौछा मार्ग के निर्माण में धांधली बरते जाने का मामला प्रकाश में आया था। कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य कराए जाने के बावजूद दूसरी कार्यदायी संस्था ने उसी सड़क के निर्माण के लिए शासन से उपलब्ध धनराशि से कुछ रकम निकाल ली थी। कुछ ऐसे ही मामले प्रदेश के अन्य जिलों से भी शासन को प्राप्त हो रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए गत दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश दिया। कहा गया कि गांव से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक की सड़कों के निर्माण की जांच अलग-अलग टीम द्वारा कराई जाए। जांच में यदि गड़बड़ी पाई जा, तो जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसी संबंध में 26 जून से छह जुलाई तक प्रदेश में जांच के लिए महाअभियान चलेगा। जांच के लिए टीमों का गठन शासन स्तर से ही किया गया है। अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण यतेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले महाअभियान के लिए शासन स्तर से टीमों का गठन किया गया है। गांव की सड़कों की जांच अवर अभियंता व सहायक अभियंता, अन्य जिला मार्गों की सड़कों का की जांच अधिशाषी अभियंता, मुख्य जिला मार्ग की सड़कों की जांच अधीक्षण अभियंता व राष्ट्रीय व राजमार्ग की जांच मुख्य अभियंता द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed