{"_id":"5b1961494f1c1bfa6e8b6a92","slug":"201528389961-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा सेल्समैन को दो घंटे में छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा सेल्समैन को दो घंटे में छुड़ाया
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के लखनऊ मार्ग पर टिकोरामोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप से सेल्समैन को बुधवार रात कार सवार बदमाशों ने अगवा कर फिरौती मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। दो घंटे बाद भिनगा की ओर भाग रहे कार सवार अपहर्ताओं को दबोच लिया।
पुलिस ने सेल्समैन को मुक्त कराया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपहरण में प्रयुक्त एक कार व मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर सीज कर दिया है। कोतवाली देहात अंतर्गत लखनऊ बहराइच मार्ग पर टिकोरामोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात कार सवार कुछ लोग तेल भरवाने पहुंचे।
500 का तेल भरवाने के बाद पैसे के लेनदेन का विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान कार सवार युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पेट्रोल पंप के सेल्समैन शशिकांत मिश्रा को कार में खींच लिया और फरार हो गए। आधे घंटे बाद पेट्रोलपंप पर फोन कर दो लाख की फिरौती की मांग की।
विज्ञापन
इस पर घटना की सूचना कोतवाली देहात पुलिस और पुलिस अधीक्षक सभाराज को दी गई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली नगर, दरगाह शरीफ, रिसिया, रामगांव, फयागपुर, हुजूरपुर और फखरपुर थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी की गई। एसपी ने वाहनों की चेकिंग शुरू करवाई।
एसपी ने बताया कि घटना के दो घंटे बाद कार संख्या यूपी 42 एबी 2221 को दरगाह क्षेत्र में भिनगा रोड पर रोंका गया। वाहन से दो अपहर्ताओं को दबोच कर अगवा सेल्समैन शशिकांत मिश्रा को मुक्त करा लिया गया। आरोपियों की पहचान वैभव सिंह व गौतम सिंह निवासी भयापुरवा पूरेगोकुलपुर भिनगा श्रावस्ती के रूप में हुई है।
सेल्समैन के मुताबिक अपहर्ताओं ने फिरौती के लिए पेट्रोलपंप और सेल्समैन के घर पर भी फोन किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले मेें कोतवाली देहात में अपहरण और फिरौती की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अपहर्ताओं के पास से बरामद कार, 420 रुपये नगद व एक मोबाइल फोन को सीज कर दिया गया है।