{"_id":"5b01add74f1c1bd9408b6b97","slug":"201526836695-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरे का प्रकोप, 10 और चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरे का प्रकोप, 10 और चपेट में आए
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी (बहराइच)। अराईखुर्द गांव में हफ्ते भर से खसरे का प्रकोप है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां बांटी लेकिन अभी खसरे का प्रकोप कम नहीं हुआ है। 10 अन्य रोगी खसरे की चपेट में आ गए हैं।
विकासखंड तेजवापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत विजौवापुर के मजरा अराईखुर्द में खसरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हफ्ते भर से गांव के कई मासूम व बड़े खसरे की चपेट में है। दो दिन पूर्व खबर प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज कर दवाइयां बांटी।
लेकिन अब भी गांव में 10 लोग खसरे से पीड़ित हैं। गांव निवासी दिवाकर मौर्य (10), रामराज (8), संगीता (11), हेतराम (6) और रंजीत (4) समेत 10 लोग खसरे की चपेट में है। पवन कुमार ने बताया कि खसरा फैलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचा है। इससे खसरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टीम गांव भेजी गई थी। गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज किया गया। कोई रोगी रह गया है तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर पीड़ितों का इलाज किया जाएगा।