फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   रंजिश में किशोर की गला काटकर हत्या, कीचड़ में दबाया शव

रंजिश में किशोर की गला काटकर हत्या, कीचड़ में दबाया शव

Fri, 11 May 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में किशोर की गला काटकर हत्या, कीचड़ में दबाया शव
जैतापुर/गौरा चौराहा (बलरामपुर)। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझौवा के मजरा जनुका में रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने एक किशोर की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारों ने किशोर का शव पानी व कीचड़ भरे गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गौरा चौराहा इकरार अहमद ने बताया कि ग्राम पंचायत मझौवा के मजरा जनुका निवासी देवेश नारायण मिश्र (15) पुत्र सुरेंद्र प्रसाद का शव शुक्रवार को सुबह गांव के उत्तर तरफ पोखरे के किनारे गड्ढे में दबा पाया गया है। उन्होंने बताया कि देवेश नारायण के बड़े भाई ने करीब आठ साल पूर्व गांव की ही एक गैर बिरादरी की लड़की से शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। गुरुवार की शाम करीब 7.30 बजे देवेश नारायण मिश्र गांव के ही निवासी दुर्गेश सिंह के साथ शौच के लिए गांव के उत्तर तरफ पोखरे के किनारे गया था। रात 9.30 बजे तक जब देवेश नारायण मिश्र घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को सुबह पोखरे की तरफ नित्यकर्म करने गए ग्रामीणों ने पोखरे के गड्ढे में कीचड़ में दबा हुआ हाथ का पंजा देखा। मामले की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान देवेश नरायण मिश्र के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

देवेश नारायण मिश्र के पिता का आरोप है कि दुर्गेश सिंह उर्फ मास्टर तथा उनके भाई राम बहाल सिंह ने रंजिश के चलते उसके बेटे की हत्या की है। पिता सुरेंद्र प्रसाद की तहरीर पर दुर्गेश व राम बहाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed