{"_id":"5aec9c764f1c1b9f098b8249","slug":"201525455990-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजी की दरगाह पर जियारत को उमड़े जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी की दरगाह पर जियारत को उमड़े जायरीन
Updated Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर मुख्य मेले मेें शामिल होने के लिए जायरीन का रेला दरगाह पहुंच रहा है। गुरुवार को पूरी रात जियारत का सिलसिला चला। अकीदतमंदों ने गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए नाल दरवाजे पर कव्वाली पेश की। साथ ही निशान चढ़ाकर अमन-चैन की दुआ की।
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर रविवार को मुख्य मेला है। ऐसे में जेठ माह के पहले रविवार पर आयोजित मुख्य मेले में जियारत के लिए विभिन्न प्रांतों के जायरीन पहुंच रहे हैं। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैयद शमशाद अहमद ने कहा कि अब तक लगभग छह लाख जायरीन विभिन्न प्रांतों से पहुंच चुके हैं। सभी जायरीन जंजीरी गेट चूमते हुए नाल दरवाजा होकर मजार शरीफ पर हाजिरी लगा रहे हैं। गाजी की शान में कसीदे व कव्वाली पढ़ते हुए परंपरागत तरीके से चादरपोशी कर परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगते हुए अमन-चैन की दुआ की। जायरीन ने मेला परिसर में लगीं दुकानों पर जमकर खरीदारी की। जायरीनों को इंतजार है रविवार का। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन व परिवहन निगम के बस अड्डे पर भीड़ रही। जायरीन के बहराइच पहुंचने के चलते शहर के छावनी, डिगिहा तिराहा, पीपल चौराहा, घंटाघर, पानी टंकी चौराहा समेत तमाम स्थानों पर भारी भीड़ रही।