{"_id":"5ac3b7914f1c1bca618b543c","slug":"201522775953-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाश ने युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाश ने युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के सकरावल पूरब बाग मोहल्ले में सोमवार की रात आटा चक्की पर काम कर रहे एक युवक पर अज्ञात नकाबपोश ने तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया। वारदात से नगर में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात हमलावर पर केस दर्ज किया है। हमले का कारण भूमि विवाद माना जा रहा है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के सकरावल पूरब बाग मोहल्ला निवासी परवेज आलम पुत्र हबीबुलहसन रात में अपने घर में लगी आटा चक्की पर काम कर रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे भयभीत होकर परवेज आलम ने जान बचाने के लिए वहां से गुहार लगाते हुए भागने का प्रयास किया। इसी बीच बदमाश ने तमंचे से परवेज के ऊपर फायर कर दिया। हालांकि हमले में परवेज आलम बाल-बाल बच गया और गुहार लगाते हुए मौके से भागने में सफल हो गया। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर दूर खड़ी बाइक से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर यूपी 100 डायल पुलिस टीम व कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर लोगों से पूछताछ की। कोतवाली पुलिस ने परवेज आलम की तहरीर पर एक अज्ञात हमलावर के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि तहरीर में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि उसका कुछ लोगों से भूमि विवाद है। पीड़ित ने उक्त लोगों पर भी आशंका जाहिर की है। कोतवाल बृजेश मिश्र ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।