{"_id":"5a1da8054f1c1bd9798bf8e6","slug":"201511892997-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने का लालच देकर घर बुलाया, फिर पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन दोगुना करने का लालच देकर घर बुलाया, फिर पीटकर लूटा
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने दो लोगों को नामजद कर दी तहरीर
बेलवाभारी (बहराइच)। विसंभरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के खेत बिक्री का दो लाख रुपया दोगुना करने का झांसा देकर गांव के युवक ने अपने घर बुलाया। पहले खिलाया-पिलाया फिर जमीन से गड़ा धन निकालने के लिए पूजापाठ किया।
जमीन से पैसा न निकलने पर जब ग्रामीण चलने लगा तो युवक और उसके सहयोगियों ने हमला कर उसे पीट दिया। नकदी और बाइक छीन ली। परिवार को गांव से उजाड़ने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ग्रामीण की पत्नी ने दो लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नवाबगंज थाना अंतर्गत विसंभरपुर जलालपुर गांव निवासी श्रीनिवास (38) ने बीते सप्ताह पारिवारिक जरूरतों के लिए खेत बेचा था। उस बिक्री से मिले दो लाख रुपये श्रीनिवास घर पर रखे हुए थे। इसकी भनक गांव निवासी रंजीत को लगी।
विज्ञापन
तो उसने अपने सहयोगी गंगापुरवा निवासी रामकिशोर व एक अन्य की सहायता से सांठगांठ कर श्रीनिवास के रकम ऐंठने की तरकीब निकाली। इसके तहत जमीन में गड़ा धन निकालने का झांसा दिया। धन दोगुना होने के लालच में श्रीनिवास को रामकिशोर ने पूजापाठ के लिए अपने घर गंगापुरवा बुलाया।
श्रीनिवास रंजीत के साथ रात में 12 बजे घर पहुंचा। यहां पर रामकिशोर और रंजीत ने श्रीनिवास को दावत दी। खाने-पीने के बाद रामकिशोर ने पूजा-अर्चना शुरू की। जमीन खोदी गई लेकिन धन नहीं निकला। इस पर श्रीनिवास मौके से चलने लगा। लेकिन रंजीत और रामकिशोर ने रोक लिया।
विरोध करने पर दोनों ने हमला कर श्रीनिवास की पिटाई कर दी। उसके पास मौजूद दो लाख रुपये नकद व बाइक छीन ली। किसी तरह श्रीनिवास घर पहुंचा। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार सुबह पत्नी कमला ने रंजीत व रामकिशोर समेत तीन के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।