फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में दो ग्राम सचिव निलंबित

मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में दो ग्राम सचिव निलंबित

Fri, 04 Aug 2017 01:30 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
मृत्यु प्रमाणपत्र मामले में दो ग्राम सचिव निलंबित
सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक में उठा था मामला
विज्ञापन

फैजाबाद। मुख्यमंत्री की समीक्षा के दौरान उठे मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में दो ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला विकास अधिकारी ने की है।

बुधवार को सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सोहावल ब्लॉक के इस्माइलनगर सिंहोरा गांव की एक महिला की मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली और दूसरे आरोप लगे थे। इसकी शिकायत मृतक महिला के परिवारीजन ने लखनऊ में की थी। मृत्यु प्रमाणपत्र में कई बार अलग-अलग रिपोर्ट लगाए जोन की बात बताई गई। बताया गया है कि पहले इस गांव में ग्राम सचिव के रूप में विनोद कुमार तैनात थे। उन्होंने महिला की मौत जिला अस्पताल में होने की बात कहते हुए प्रमाण पत्र जारी नहीं किया। इसके बाद उनका तबादला हो गया तो यहां दुर्गेश कुमार की तैनाती की गई। विनोद ने अपने मया में तैनाती के दौरान फिर दुर्गेश को महिला की मौत अस्पताल में होने की बात सूचित की। उसका प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। इसके कुछ दिनों बाद मृत्यु प्रमाण पत्र गांव से ही जारी कर दिया गया। सीडीओ रवीश गुप्ता ने इस मामले की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी सभाजीत पांडेय को सौंपी थी। श्री पांडेय ने बताया कि मामला जांच का नही बल्कि कार्रवाई का है। मामले में दोनों ग्राम सचिवों को मृत्यु प्रमाणपत्र के मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही का आरोपी पाया गया। डीपीआरओ ने दुर्गेश कुमार को तो डीडीओ हवलदार सिंह ने विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीडीओ श्री सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed