फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2006, 2009 and 2013 batch IAS officers get promotion.

यूपी: नए साल पर 70 आईएएस अफसरों को पदोन्नति का तोहफा, नौ को मिला सुपर टाइम स्केल

Sat, 01 Jan 2022 12:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jan 2022 12:07 PM IST
सार

यूपी में करीब 70 आईएएस अफसरों को नए साल पर प्रमोशन का तोहफा मिला है। इसका लाभ 2006, 2009 और 2013 बैच के आईएएस अफसरों को मिला है।

विज्ञापन
2006, 2009 and 2013 batch IAS officers get promotion.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

नए साल पर शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 70 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें तीन आईएएस अफसरों को प्रमुख सचिव वेतनमान में, नौ को सुपर टाइम स्केल में और 28 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। 30 अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान दिया गया है।

विज्ञापन


नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 1997 बैच के आईएएस अधिकारी महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. शन्मुगा सुंदरम एम.के. और कामिनी चौहान रतन को प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। डॉ. शन्मुगा सुंदरम एम.के. व कामिनी चौहान रतन इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। 2006 बैच के राजेंद्र प्रसाद, शकुंतला गौतम, डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, कौशल राज शर्मा, डॉ. सारिका मोहन, सेल्वा कुमारी, प्रांजल यादव, अभिषेक प्रकाश व शाहिद मंजर अब्बास रिजवी को सुपर टाइम स्केल में प्रोन्नति दी गई है।
विज्ञापन


इन्हें मिला सेलेक्शन ग्रेड
सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नत होने वाले 2009 बैच के आईएएस अफसरों में शुभ्रा सक्सेना, सूर्य पाल गंगवार, अदिति सिंह, डॉ. रूपेश कुमार, अनुज कुमार झा, माला श्रीवास्तव, डॉ. नितिन बंसल, मासूम अली सरवर, विजय किरन आनंद, भानु चंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, एस. राजालिंगम, विवेक, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, राकेश कुमार मिश्र प्रथम, रमाकांत पांडेय, डॉ. रमाकांत मौर्य, अनुराग पटेल, आनंद कुमार सिंह, राम केवल, अनिल कुमार तृतीय, राजेश कुमार द्वितीय, मार्कंडेय शाही, राजेश प्रकाश, संगीता सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा व डॉ. अनिल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान
2013 बैच के  आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी 2022 से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान दिया गया है। इनमें दिव्या मित्तल, राज कमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, चांदनी सिंह, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, आर्यका अखौरी, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, संजीव रंजन, सुनील कुमार वर्मा, रवींद्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन., अनीता वर्मा सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शिशिर, शुभ्रांत कुमार शुक्ल, विशाल भारद्वाज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, सत्य प्रकाश पटेल, अच्छे लाल सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह सचान, रघुवीर, डॉ. वंदना वर्मा व प्रेम प्रकाश सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed