फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2000 beds ready for corona patients in railway bogies

रेलवे बोगियों में 2000 बेड कोरोना मरीजों के लिए तैयार, इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

Fri, 17 Jul 2020 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Jul 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
2000 beds ready for corona patients in railway bogies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रेलवे ने 250 बोगियों में आइसोलेशन वार्ड बनाया है, जिनमें 2000 बेड तैयार हैं। इन बोगियों को लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 24 रेलवे स्टेशनों पर खड़ा किया गया है। मऊ रेलवे स्टेशन पर खड़े आइसोलेशन वार्ड में कोरोना मरीजों का इलाज शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन


डीआरएम संजय त्रिपाठी ने बताया कि मऊ में बोगियों में बने वार्ड में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। कोचों को प्रयोग में लाने से पहले सैनिटाइजेशन, बिजली व पानी आदि की व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी। रेलवे की ओर से जिन बोगियों को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन


उसमें रोगियों के इलाज करने वाले डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए भी एक केबिन बनाया गया है। इतना ही नहीं हर केबिन में मोटे पारदर्शी पर्दे भी लगाए गए हैं और खिड़कियों को मच्छरदानी से ढका गया है। इतना ही नहीं कोचों में कूलिंग की भी व्यवस्थाएं की गई हैं। कोच में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कचरे के निस्तारण के लिए तीन तरह के डस्टबिन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 बोगियों को बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

यूपी सरकार की ओर से 24 रेलवे स्टेशनों पर 25 रैक की डिमांड की गई थी। जिसके तहत कुल 250 बोगियों को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। एक बोगी में 8 बेड हैं। कुल दो हजार बेड इलाज के लिए उपलब्ध हैं। कोच में मरीजों को शिफ्ट करने से 24 घंटे पहले शासन को सूचना देने का प्रोटोकॉल है। इस दौरान रेलवे की ओर से कोच में बिजली पानी आदि की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर दी जाएंगी।  - संजय त्रिपाठी, डीआरएम, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल

अभी रेल कोच में मरीजों को शिफ्ट करने जैसे हालात नहीं बने हैं। जरूरत होने पर इनका उपयोग किया जाएगा।  - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed