फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 sweepers are having fun in offices instead of cleaning, investigation ordered

Lucknow News: सफाई छोड़ दफ्तरों में मौज उड़ा रहे 200 सफाईकर्मी, जांच के आदेश

Sat, 02 Sep 2023 06:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 02 Sep 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
200 sweepers are having fun in offices instead of cleaning, investigation ordered
डीपीआरओ ने चार्ज संभालते ही सफाईकर्मियों की मनमानी पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

एडीओ हर सप्ताह 10-10 गांवों का निरीक्षण करके देंगे रिपोर्ट, होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। गांवों में सफाई का काम छोड़ दफ्तरों व अफसरों के घरों पर मौज उड़ा रहे 200 से अधिक सफाईकर्मियों पर शिकंजा कसा गया है। नए डीपीआरओ ने चार्ज संभालते ही सफाईकर्मियों के कार्यस्थलों के जांच के आदेश दिए हैं। सभी एडीओ को हर सप्ताह कम से कम 10-10 सफाईकर्मियों के कार्यस्थलों की जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। काम न करने वालों पर कार्रवाई होगी।
डीपीआरओ के संज्ञान में ऐसी कई शिकायतें आईं हैं कि सफाईकर्मी गांवों में नहीं आते और सफाई का काम भी नहीं करते हैं, लेकिन ब्लॉकों से उनके गांवों में उपस्थित होने का प्रमाणपत्र भेजकर हर माह वेतन दिया जा रहा है। यह भी संज्ञान में आया है कि गांवों में काम न करके सफाईकर्मी ब्लॉकों व जिला मुख्यालय के कार्यालय में काम कर रहे हैं और ब्लॉकों से हर माह वेतन उठा रहे हैं।
विज्ञापन

मनमानी संज्ञान में आते ही डीपीआरओ ने सभी एडीओ को पत्र जारी कर दिया है। पूर्व में आदेश जारी होने के बाद भी निरीक्षण न करने पर नाराजगी जताई है। डीपीआरओ ने सभी एडीओ को हर सप्ताह 10-10 गांवों का निरीक्षण करके सफाईकर्मियों के संबंध में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पर एडीओ पंचायत जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बिना अनुमति सफाईकर्मी आए तो होगी कार्रवाई
डीपीआरओ ने मुख्यालय पर सफाईकर्मियों की मौजूदगी को प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने सभी एडीओ को आदेश दिए हैं कि बिना अनुमति के कोई सफाईकर्मी जिला मुख्यालय पर नहीं आएगा। सभी कर्मी अपने तैनाती वाले गांवों में काम करेंगे। आदेश का अनुपालन न होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एडीओ पंचायत स्वयं जिम्मेदार होंगे।

वर्जन
जांच में दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई
सफाईकर्मियों को अपने राजस्व गांवों में ही सफाई का काम करना है। वे कार्यालयों व अन्य स्थानों पर काम नहीं कर सकते हैं। ऐसी कई शिकायतें मिलने के बाद सभी एडीओ को संबंधित कर्मियों के कार्यस्थलों का निरीक्षण करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। गांवों में न मिलने वाले सफाईकर्मियों पर कार्रवाई होगी।
-नवीन सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed