फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 people get plot in gomti nagar extension.

गोमती नगर विस्तारः 200 को मिलेंगे प्लॉट

Thu, 30 Oct 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Oct 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
200 people get plot in gomti nagar extension.

गोमतीनगर विस्तार के ऐसे आवंटी जिनको सालों से अपने प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिल सका है, उनके लिए राहत भरी खबर है।

विज्ञापन


यहां के 1100 विवादित प्लॉटों में से 200 प्लॉट पूरी तरह से निर्विवाद घोषित कर दिए गए हैं।

इनकी पैमाइश कर के आवंटियों को कब्जा देने की प्रक्रिया भी प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। ऐसे में आवंटियों को बड़ी राहत मिली है।

एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि वे बहुत जल्द ही बचे हुए आवंटियों को भी उनके प्लॉटों पर कब्जा दिला देंगे।

यहां मुख्य रूप से सेक्टर-1, 2, 3 और 5 में विवादित प्लॉट सबसे अधिक हैं। प्लॉटों के आसपास मुख्य रूप से किसानों की भूमि होना, अवैध कब्जा, शमशान, कब्रिस्तान से जुड़े विवाद हैं।

इसके अलावा लाल डोरा की समस्या भी बनी हुई है। इसी वजह से आवंटियों को उनके प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिया जा रहा था।

मगर अब जब प्राधिकरण के अधिकारी खुद ही भौतिक परीक्षण कर रहे हैं, ऐसे में आवंटियों को खासी राहत मिली है। अब वे अपने प्लॉटों पर कब्जा पाने लगे हैं।

किसानों को मिलेगा मुआवजा

200 people get plot in gomti nagar extension.

एलडीए के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-1 में 45, सेक्टर-2 में 45, सेक्टर-3 में 58 और सेक्टर-5 में 60 प्लॉटों पर आवंटियों को कब्जा दिया जा चुका है।

इनमें से कई प्लॉटों की मंगलवार को पैमाइश भी की गई। जिसके बाद में बहुत जल्द ही आवंटियों को कब्जा भी दे दिया जाएगा।

गोमतीनगर विस्तार के ऐसे 292 किसान जिनका प्रतिकर (मुआवजा) फाइलों में उलझा हुआ है, उनको बहुत जल्द ही मुआवजा दे दिया जाएगा।

इन किसानों में से 115 का प्रकरण तो पूरी तरह से साफ है, इनका भुगतान सबसे पहले हो जाएगा, जबकि बचे हुए किसानों को भी आपत्तियों के निस्तारण के बाद मुआवजा दे दिया जाएगा।

ये प्रकरण भी बहुत जल्द ही सुलझाया जाएगा। एलडीए के इस फैसले से प्लॉट मालिकों के साथ ही किसानों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

इन दोनों वर्ग के लोगों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed