Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   200 Congressmen detained, uproar

Lucknow News: हिरासत में लिए गए 200 कांग्रेसी, हंगामा

Thu, 19 Dec 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 19 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
200 Congressmen detained, uproar
रायबरेली। विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ जा रहे करीब 200 कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पहले नेताओं को घर पर ही नजरबंद किया और बाद में कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें थानों पर बैठाए रखा। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी तकरार हुई। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। कहा कि भाजपा सरकार और पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी। पुलिस की सख्ती के चलते कोई कांग्रेसी लखनऊ नहीं जा सके।
विज्ञापन


प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था। इसको लेकर पुलिस पहले ही सतर्क थी। नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर को पहले उनके घर विकास नगर में नजरबंद किया गया। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस से तीखी नोकझोंक की। इस पर पुलिस पालिकाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को सदर कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अब जनता की आवाज यह सरकार ज्यादा दिन तक दबा नहीं पाएगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता की आवाज को अपनी आवाज बनाएगा। वरिष्ठ कांग्रेसी निर्मल शुक्ला को उनके घर पर ही नजरबंद किया गया। लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेस नेता दीपेंद्र गुप्ता को हाउस अरेस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों के विरोध में नाराज कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण उन्हें लखनऊ जाने से पहले ही रोक लिया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस बर्ताव की निंदा की। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें भी रोक लिया।

नसीराबाद प्रतिनिधि के मुताबिक नसीराबाद निवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पासी व ब्लाक अध्यक्ष विष्णुकांत मिश्र तथा नगर अध्यक्ष अरविंद को मंगलवार रात से ही उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार पुलिस को आगे कर जनता की आवाज दबाना चाहती है।

जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पासी ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेसियों को दबाने का प्रयास कर रही है। बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक पुलिस ने लखनऊ जा रहे 24 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुरुवा टोल प्लाजा पर रोक लिया और सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। बछरावां ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी व न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी को सिंह को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया।


सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें सराय बैरिया खेड़ा गांव के पास से रोक लिया। सभी को पुलिस थाने लेकर आई। इस दौरान जिला सचिव सतीश पासी, कृष्ण कुमार तिवारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष राज नारायण यादव, न्याय पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह, विकास सिंह मौजूद रहे। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि जिलेभर में करीब 200 कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed