फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 thousand rupees after beating, accused of chain robbery

Lucknow News: पिटाई कर 20 हजार रुपये, चेन लूट का आरोप

Tue, 18 Nov 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees after beating, accused of chain robbery
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बक्कास निवासी सुधीर कुमार ने दस लोगों पर उन पर व पड़ोसी पर हमला करने का आरोप लगाया है। सोने की चेन व 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए डकैती की धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

सुधीर के मुताबिक शुक्रवार रात 11 बजे पड़ोसी राजकुमार के साथ बाइक से मामा को घर छोड़कर लौट रहे थे। आरोप है कि सुशांत गोल्फ सिटी स्थित पासिन ढकवा के पास काजीखेड़ा के रवि, बक्कास के मनीष व उसके आठ साथियों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। इससे दोनों बेहोश हो गए। इसका फायदा उठाकर सुधीर की चेन और 20 हजार निकाल लिए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। दो दिन बाद हालत सुधरने पर तहरीर दी। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक जांच में लूट का आरोप निराधार मिला। दोनों पक्षों में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। एफआईआर में डकैती की धारा को मारपीट में तरमीम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed